Breaking News

ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में डिनर करने वाले आसिम मुनीर ने अब चीन की खुलकर तारीफ की

 

China-Pakistan Relations: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने चीन को ‘सच्चा, भरोसेमंद और आजमाया हुआ दोस्त’ करार दिया है .यह बयान उन्होंने शुक्रवार को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की 98वीं वर्षगांठ के मौके पर रावलपिंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया. मुनीर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान की अमेरिका से बढ़ती निकटता को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

जनरल मुनीर ने कहा कि “चीन और पाकिस्तान की दोस्ती हर परिस्थिति में अटूट रही है और यह क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों के बीच भी समय की कसौटी पर खरी उतरी है.” उन्होंने इसे असाधारण रूप से लचीला रिश्ता बताया.

PLA कार्यक्रम में चीन की खुलकर सराहना

मुनीर ने चीनी राजदूत जियांग जैदोंग, रक्षा अताशे मेजर जनरल वांग झोंग और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कहा, “चीन-पाक रणनीतिक साझेदारी आपसी विश्वास, समर्थन और साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो क्षेत्रीय स्थिरता और रणनीतिक हितों की रक्षा के लिए अहम है.”

डोनाल्ड ट्रंप को बताया था ‘शांति का मसीहा’
मुनीर का यह चीन प्रेम ऐसे समय पर सामने आया है जब हाल ही में उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर उन्हें ‘शांति का मसीहा’ कहा था. जून में हुई इस वॉशिंगटन यात्रा के बाद पाकिस्तानी विदेश नीति की प्राथमिकताओं को लेकर सवाल उठे थे. आलोचकों ने कहा था कि पाकिस्तान अब चीन के मुकाबले अमेरिका को प्राथमिकता दे रहा है.

चीन और अमेरिका दोनों से रिश्तों पर पाक की सफाई
पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है कि इस्लामाबाद चीन और अमेरिका दोनों के साथ अच्छे और मजबूत रिश्ते बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. उन्होंने साफ किया कि अमेरिका से बढ़ती नजदीकी का मतलब यह नहीं है कि पाकिस्तान चीन से दूरी बना रहा है. डार ने कहा कि पाकिस्तान के लिए चीन और अमेरिका दोनों ही अहम सहयोगी हैं और वह दोनों देशों के साथ अपने संबंधों को और बेहतर करने की कोशिश करता रहेगा.

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …