Breaking News

एमएस धोनी बनाम लियोनेल मेसी: इस तारीख को होगा सबसे महंगा क्रिकेट मैच, सचिन और विराट भी लेंगे हिस्सा।

 

MS Dhoni vs Lionel Messi: फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी बहुत जल्द भारत आने वाले हैं. भारत आने पर अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी के पैरों में फुटबॉल की जगह हाथ में क्रिकेट का बल्ला नजर आएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, लियोनेल मेसी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला जाएगा. इस ऐतिहासिक मैच का हिस्सा भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी बनने वाले हैं.

कब खेला जाएगा मेसी के साथ क्रिकेट मैच?

लियोनेल मेसी इस साल सर्दियों में भारत आने वाले हैं. मेसी 13 से 15 दिसंबर के बीच भारत में ही रहेंगे. इसी दौरान लियोनेल मेसी और एमएस धोनी की टीम के बीच एक seven-a-side मैच 14 दिसंबर को खेला जा सकता है, जो कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने की उम्मीद है. इस मैच में धोनी के अलावा सचिन, विराट और रोहित भी साथ खेलते नजर आ सकते हैं. मेसी भारत आने के दौरान महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली और कोलकाता भी जा सकते हैं. मेसी का ये भात दौरा एक प्रमोशनल टूर हो सकता है.

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के एक सूत्र ने बताया कि ‘लियोनेल मेसी 14 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होंगे. वे यहां भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ियों और मौजूदा प्लेयर्स के साथ मिलकर एक क्रिकेट मैच भी खेल सकते हैं. इस मैच के आयोजन की पूरी जानकारी सभी बातों के तय होने के बाद दी जा सकती है’.

पहले भी भारत आ चुके हैं Messi

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी दूसरी बार भारत आ रहे हैं. ये एथलीट पहली बार 2011 में इंडिया आया था. उस समय मेसी ने कोलकाता के सॉल्ट लेक फुटबॉल स्टेडियम में वेनेजुएला के खिलाफ मैच खेला था. अब इस बार मेसी भारत दौरे पर दिग्गज खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट मैच खेल सकते हैं.

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …