Breaking News

नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में सी.एम.एस. की10 छात्राएं चयनित

लखनऊ, 26 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की 10 प्रतिभाशाली छात्राओं ने नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी परीक्षा(एन.आई.एफ.टी.-2024) में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वितकिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में चयनित सी.एम.एस. छात्राओं में सौम्या चौधरी, साक्षी सक्सेना, रोशनी मूलचंदानी, मानसी वर्मा,  मानसी सक्सेना, कशिश अग्रवाल, दिति अरोड़ा, आविशी यादव, अरीबा अंसारी एवं आकृति सिंह शामिल हैं। परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी (एन.टी..) द्वारा किया गया, जिसके परिणाम अभी हाल ही में घोषित किये गये हैं।सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय की इन होनहार छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्यकी कामना की है, साथ ही सी.एम.एस. शिक्षकों का आभार व्यक्त किया, जो छात्रों में निहित प्रतिभा उनकी रूचियों को पहचानकर उसी के अनुरूप छात्रों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। सी.एम.एस. छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मातापिता एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिकवातावरण को दिया है। अब ये छात्रायें परीक्षा के आगे के चरणों में भी सफलता अर्जित कर देश के प्रख्यात फैशन संस्थानों में एडमीशन लेकरअपनी रूचि के अनुसार फैशन टेक्नोलॉजी, डिजाइनिंग एवं मैनेजमेन्ट के क्षेत्रमें उच्चशिक्षा एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर पायेंगी।छात्राओं के निफ्ट में चयन पर सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय की इन होनहार छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “सी.एम.एस. परिवार गौरवान्वित है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।”

About NewsDesk

Check Also

नौकरी में तन+खा =तनखा है,जबकि बिज़निस आपको काश से निकालकर आकाश पर ले जाता है :-मिर्ज़ा नुसरत

युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए ग्लोबल एक्सप्रेस के संस्थापक मिर्ज़ा नुसरत युवा सम्मेलन बैंगलोर …