Breaking News

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अमेरिका का सख्त रुख: होर्मुज में टोल सिस्टम बर्दाश्त नहीं, G7 बैठक में बड़ा बयान

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और संघर्ष के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। G7 देशों की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान में अपने सैन्य अभियानों को जल्द खत्म करना चाहता है और उम्मीद है कि यह अभियान हफ्तों में पूरा हो जाएगा, न कि महीनों में।

फ्रांस में हुई इस बैठक में G7 देशों के विदेश मंत्रियों ने मिलकर नागरिकों और बुनियादी ढांचे पर हो रहे हमलों को तुरंत रोकने की अपील की। बैठक में अमेरिका ने ईरान को लेकर अपनी रणनीति और दृष्टिकोण साझा किया।

मार्को रुबियो ने खास तौर पर कहा कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) में किसी तरह का “टोल सिस्टम” लागू करने की कोशिश करता है, तो यह स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने इस समुद्री मार्ग की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही को बेहद जरूरी बताया।

वहीं, फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बरोट ने भी इस बैठक के बाद कहा कि G7 देशों ने एक संयुक्त बयान जारी किया है, जिसमें नागरिकों और बुनियादी ढांचे पर हमलों को तत्काल रोकने की मांग की गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि युद्ध के दौरान आम नागरिकों या राजनयिक परिसरों को निशाना बनाना किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता।

जीन-नोएल बरोट ने यह भी कहा कि सभी G7 देश इस बात पर सहमत हैं कि जब सैन्य लक्ष्य पूरे हो जाएं, तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और अन्य अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध समुद्री परिवहन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित न हो।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …