Breaking News

‘मैं प्रेग्नेंट हूं, भाग नहीं सकती’ – लाफ्टर शेफ के सेट पर अंकिता लोखंडे ने दी खुशखबरी।

 

Ankita Lokhande Pregnancy: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे टीवी की इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. अंकिता अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर खाफी सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने विक्की जैन के साथ शादी की है. अंकिता के पति विक्की जैन भी अब लाइमलाइट में रहते हैं. दोनों को इन दिनों शो लाफ्टर शेफ में देखा जा रहा है.

शो का एक नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में अंकिता एक गुड न्यूज देती नजर आ रही हैं.

अंकिता लोखंडे ने दी गुड न्यूज

कृष्णा अभिषेक अंकिता के साथ से एक इंग्रीडियंट भा जाते हैं. अंकिता उसे लेने के लिए उनके पीछे भागती हैं. भागते-भागते अंकिता कहती हैं, ‘मैं प्रेग्नेंट हूं. मैं भाग नहीं सकती.’ ये सुनकर सभी शॉक्ड हो जाते हैं. कृष्णा अभिषेक पूछते हैं- सच्ची में? तो अंकिता मुस्कुराने लगती हैं. फिर कृष्णा अभिषेक गाना गाते हैं- आज हमारे घर में आ रहा लल्ला है. ये सुनकर करण कुंद्रा भी शॉक्ड हो जाते हैं.

अब अंकिता की इस बात में कितनी सच्चाई है ये एपिसोड आने पर पता चलेगा. क्योंकि इससे पहले एक बार अंकिता शो लॉकअप में भी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर प्रैंक कर चुकी हैं.

कलर्स टीवी ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अंकिता ने किया लाफ्टर शेफ को कंफ्यूज. जब दी उसने एक स्पेशल न्यूज.’

बता दें कि अंकिता ने बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ शादी की है. दोनों ने दिसंबर 2021 में शादी की थी. उनकी ये ग्रैंड शादी काफी खबरों में रही थी. शादी के बाद से अंकिता पति के साथ शोज कर रही हैं. विक्की और अंकिता ने शो स्मार्ट जोड़ी में हिस्सा लिया था. वो इस शो के विनर बने थे. इसके बाद दोनों बिग बॉस में नजर आए थे. अब लाफ्टर शेफ 2 में कॉमेडी का तड़का लगा रहे हैं.

 

About GE-Live

Check Also

‘जाना तो है ही, मैं आज हूं, कल नहीं’, नाना पाटेकर की गोवा में कही बातों ने खींचा ध्यान

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी बेबाक बातों और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। …