Breaking News

अगर पाकिस्तान को खुद को बचाना है, तो उसे क्या कदम उठाने होंगे? पीएम मोदी की दोटूक चेतावनी, जानें उन्होंने क्या कहा।

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के बात पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आतंकवादी से निपटने की नई नीतियों का ऐलान किया साथ ही ये भी कहा कि अगर पाकिस्तान से भविष्य में कभी बात भी होगी तो वह टेरररिज्म और पीओके को लेकर होगी। उन्होंने पड़ोसी मुल्क को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान को अगर बचना है तो उसे अपने टैरर इंफ्रास्ट्रक्चर का सफाया करना ही होगा। इसके अलावा शांति का कोई रास्ता नहीं है।

पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता

प्रधानमंत्री मोदी का भाषण बिल्कुल स्पष्ट था कि पाकिस्तान अगर अपने यहां आतंकियों को पनाह देने बंद नहीं करता है तो उसे इसका और अधिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पीएम मोदी ने कहा कि  भारत का मत एकदम स्पष्ट है, टैरर और टॉक, एक साथ नहीं हो सकते, टैरर और ट्रेड, एक साथ नहीं चल सकते। और पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता। पीएम मोदी ने कहा-‘हमारी घोषित नीति रही है, अगर पाकिस्तान से बात होगी, तो टेरेरिज्म पर ही होगी, अगर पाकिस्तान से बात होगी, तो पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर, PoK उस पर ही होगी।’

आतंक के ठिकानों पर, उनके ट्रेनिंग सेंटर्स पर सटीक प्रहार

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा-” यह सिर्फ नाम नहीं है, ये देश के कोटि-कोटि लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है। 6 मई की देर रात, 7 मई की सुबह, पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है। भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर, उनके ट्रेनिंग सेंटर्स पर सटीक प्रहार किया। आतंकियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला ले सकता है। लेकिन जब देश एकजुट होता है, नेशन फर्स्ट की भावना से भरा होता है, राष्ट्र सर्वोपरि होता है, तो फौलादी फैसले लिए जाते हैं, परिणाम लाकर दिखाए जाते हैं।”

आतंक के आकाओं को भारत ने एक झटके में खत्म किया

पीएम मोदी ने कहा, “आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, इसलिए भारत ने आतंक के ये हेडक्वार्ट्स उजाड़ दिए। भारत के इन हमलों में 100 से अधिक खूंखार आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया है। आतंक के बहुत सारे आका, बीते ढाई-तीन दशकों से खुलेआम पाकिस्तान में घूम रहे थे, जो भारत के खिलाफ साजिशें करते थे, उन्हें भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया।”

 

About GE-Live

Check Also

CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया, मंदिर में आस्था जताना ही काफी: मद्रास हाई कोर्ट

मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु के आगमिक मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर महत्वपूर्ण …