LU में पार्ट टाइम एमटेक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए पार्ट टाइम एमटेक कार्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। सत्र 2025-26 के प्रवेश प्रक्रिया के तहत, अभ्यर्थी LU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समर्थ पोर्टल के लिंक से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है।
3 साल में पूरा होगा पार्ट टाइम एमटेक
प्रवक्ता प्रोफेसर दुर्गेश श्रीवास्तव का कहना है कि LU के तीन वर्षीय पार्ट टाइम एमटेक पाठ्यक्रम की डिमांड बढ़ती जा रही है। जिसको ध्यान में रखकर बीते सत्र से दो नई स्ट्रीम में पार्ट टाइम एमटेक की पढ़ाई शुरू की गई थी। जिसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग साइबर सिक्योरिटी पाठ्यक्रम शामिल हैं। पाठ्यक्रम में दाखिला लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की मेरिट के आधार पर होगा।
देना होगा इतना आवेदन शुल्क
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून तय की गई है। सामान्य, OBC और EWS अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 1600 रुपये देना होगा। जबकि एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपये तय किया गया है।
Global Express Live