Breaking News

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बस दुर्घटना में 29 लोग मारे गए

लाहौरः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत बहुत घातक बस हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि पंजाब प्रांत में यात्रियों को लेकर जा रही एक बस आज खाई में गिर गई। इस दुर्घटना के कारण कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। मीडिया में जारी खबरों में यह जानकारी दी गई। पाकिस्तानी चैनल ‘जियो न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बस में 30 लोग मौजूद थे और यह हवेली कहुटा से रावलपिंडी की ओर जा रही थी। उसने बताया कि यह हादसा पाना पुल के पास हुआ।

खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पहाड़ी क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय निवासी बस से शवों को निकाल रहे हैं, जबकि पुलिस और बचाव दल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …