Breaking News

महिला बैंककर्मी से 25 लाख ठगे साइबर क्रिमिनल ने: वीडियो लाइक करवाकर पैसे कमाने का झांसा दिया, पहले खाते में पैसे डाले – Agra News

 

साइबर अपराधियों ने बैंककर्मी महिला को ठगी का शिकार बनाया। टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर वीडियो लाइक करने पर मुनाफे का झांसा देकर 25.20 लाख रुपए हड़प लिए। 6 लाख रुपए और मांगने पर पीड़िता को पता चला। उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जिन खा

.

इंस्टाग्राम पर देखा था विज्ञापन

सदर निवासी वरुण भारद्वाज ने बताया कि पत्नी एक बैंक की शाखा में कार्यरत हैं। 15 अगस्त को पत्नी ने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा। इसमें घर बैठे लाखों रुपए कमाने के बारे में लिखा था। एक लिंक भी दिया हुआ था। इस पर क्लिक करने पर यह एक व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़ गई। ग्रुप में कई लोग जुड़े हुए थे। सबको रकम कमाने से संबंधित मैसेज आ रहे थे। वो समझ नहीं पाई। ग्रुप छोड़ दिया।

तभी एक अनजान नंबर से व्हाट्स एप मैसेज आया। उसमें लिखा था कि वीडियो को लाइक करने का टास्क पूरे करने पर रुपए कमा सकती हैं। उनके हां लिखने पर टास्क आने लगे। 1 वीडियो लाइक करने पर खाते में 150 रुपए से रकम आना शुरू हुई। बाद में उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ लिया गया। इस पर हर रोज टास्क आते थे।

टास्क खत्म होने पर मुनाफे की 30 प्रतिशत राशि खाते में लौटा दी जाती थी। उनके कई टास्क करवाए गए। एक दिन कहा कि आपसे गलती हो गई है। इस कारण रकम फंस गई है। इसकी भरपाई के लिए कुछ रकम जमा करने को कहने लगे। वो झांसे में आ गई।

अब भी मांग रहे 6 लाख रुपए

वरुण ने बताया कि पत्नी से 17 अगस्त को ही 7 बार में 12,83,320 रुपए, 18 अगस्त को 2 बार में 1.30 लाख रुपए, 21 अगस्त को 4.50 लाख और 22 अगस्त 3 लाख रुपए जमा करा लिए गए। इसके अलावा भी रकम ली गई। कुल 25.20 लाख रुपए जमा करा लिए गए। बाद में उनसे 6 लाख रुपए और मांगे जाने लगे। इस पर उनको शक हो गया। वह अपनी रकम वापस मांगने लगी। इस पर मैसेज आने बंद हो गए।

एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह का कहना है कि टेलीग्राम ग्रुप पर वीडियो लाइक कर ठगी का मामला है। इसमें टीम को लगाया है। जिन खातों में रकम गई। है उनको ब्लॉक कराया जाएगा

About GE-Live

Check Also

जौनपुर में चेकबुक चोरी कर 20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में चेकबुक चोरी कर कथित तौर पर 20 लाख रुपये …