Breaking News

गोरखपुर में ‘वस्त्र उत्सव 2026’ में दिखा फैशन का नया अंदाज, 900 कारोबारियों ने लिया हिस्सा

गोरखपुर में बुधवार को आयोजित एक बड़े टेक्सटाइल और फैशन कार्यक्रम में नए सीजन के कपड़ों और बदलते फैशन ट्रेंड्स की झलक देखने को मिली। एक होटल में आयोजित ‘पोद्दार वस्त्र उत्सव 2026’ में पूर्वांचल और बिहार के करीब 800 से 900 कपड़ा कारोबारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अलग-अलग ब्रांड्स के नए कलेक्शन प्रदर्शित किए गए, वहीं रैंप वॉक ने आयोजन को खास आकर्षण दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बॉलीवुड अभिनेत्री इशिता दत्ता और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करने तथा फीता काटने के साथ की। एक दिन के इस आयोजन में कारोबारियों को आगामी शादी-विवाह और त्योहारी सीजन के लिए तैयार किए गए कपड़ों की विस्तृत रेंज देखने और ऑर्डर बुक करने का अवसर मिला।

रैंप पर नजर आया शादी और त्योहारों का नया फैशन

फैशन शो के दौरान मॉडल्स ने रैंप वॉक के जरिए अलग-अलग श्रेणियों के नए कलेक्शन पेश किए। इनमें ब्राइडल वियर, डिजाइनर लहंगे, पार्टी वियर साड़ियां और पुरुषों के सूटिंग-शर्टिंग कलेक्शन शामिल रहे।

रैंप पर प्रदर्शित डिजाइन और नए पैटर्न ने कारोबारियों को आने वाले लगन और त्योहारी सीजन की संभावित मांग को समझने में मदद की। कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों ने नए कलेक्शन और फैशन ट्रेंड्स में काफी रुचि दिखाई।

एक ही छत के नीचे कई प्रमुख ब्रांड्स के कलेक्शन

इस आयोजन की खासियत यह रही कि अलग-अलग कपड़ा ब्रांड्स के कलेक्शन एक ही स्थान पर देखने को मिले। कार्यक्रम में क्यान, वरुण फैशन, कलाश्री फैब्रिक्स, मां कृपा, आलोक राज, गणेश कृपा, पिकासो, जय अम्बे, धनलक्ष्मी, महिंद्रा, बीआर सिल्क मिल्स, क्यूमैक्स, डोनियर और आरके हैंडलूम समेत कई कंपनियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।

इसके अलावा नवीन सेवानी, नितिन अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल और अमित बरनवाल जैसे सप्लायर्स की भी आयोजन में भागीदारी रही। कारोबारियों को साड़ियों, लहंगों, लेडीज सूट, सूटिंग-शर्टिंग और पैंट-सेट की विभिन्न वैरायटी एक ही जगह देखने को मिली।

इशिता दत्ता ने आयोजन की सराहना की

कार्यक्रम में पहुंचीं अभिनेत्री इशिता दत्ता ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर फैशन और टेक्सटाइल की अलग-अलग रेंज को एक मंच पर लाना कारोबारियों के लिए काफी उपयोगी है। उन्होंने व्यापारिक रिश्तों में भरोसे और लंबे समय से बने जुड़ाव को भी महत्वपूर्ण बताया।

आयोजक पक्ष की ओर से विनीत पोद्दार ने कहा कि यह आयोजन केवल कपड़ों की प्रदर्शनी तक सीमित नहीं है, बल्कि लंबे समय से व्यापारियों के साथ बने संबंधों को मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल और बिहार के कारोबारियों का विश्वास उनके लिए बड़ी ताकत है।

सुरेंद्र कुमार पोद्दार ने पिछले 16 वर्षों से मिल रहे व्यापारियों के सहयोग के लिए आभार जताया। वहीं शलभ जैन ने कहा कि इस तरह के आयोजन कारोबारियों को आने वाले सीजन के हिसाब से अपनी दुकान और स्टॉक की तैयारी करने में मदद करते हैं।

गोरखपुर के व्यापारिक विकास की भी हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर में पिछले कुछ वर्षों में हुए विकास और बेहतर होते इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि शहर में सुविधाओं के विस्तार के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है और गोरखपुर पूर्वांचल के प्रमुख कारोबारी केंद्रों में अपनी जगह मजबूत कर रहा है।

कार्यक्रम में कपड़ा कारोबार से जुड़े कई प्रमुख व्यापारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें कमल जैन, कुंज बिहारी पोद्दार, राजीव जैन, पंकज जैन, अमित जैन, पियूष जैन, विभव जैन, सार्थक जैन, महेश पोद्दार, अभिषेक पोद्दार, विभोर पोद्दार, अंकित पोद्दार और अंकुर पोद्दार समेत कई लोग शामिल रहे।

‘पोद्दार वस्त्र उत्सव 2026’ के जरिए कारोबारियों को एक ही स्थान पर नए फैशन कलेक्शन देखने, आगामी सीजन के लिए खरीदारी की योजना बनाने और विभिन्न उत्पादों की रेंज समझने का मौका मिला।

About GE-Live

Check Also

सहारनपुर में PNB खाताधारक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना अनुमति खाते से हुआ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते से …