Breaking News

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दक्षिण सूडान पर क्यों हुए नाराज़, वीजा होंगे रद्द?

वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अवैध अप्रवासियों को लेकर दक्षिणी सूडान पर भड़क गए हैं। इसके बाद इस देश के लोगों का वीजा रद्द करना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि अमेरिका अब दक्षिण सूडान के पासपोर्ट धारकों के सभी वीजा रद्द कर रहा है।

अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो ने दक्षिण सूडान की सरकार पर अमेरिका का फायदा उठाने का आरोप लगाया। रुबियो ने एक बयान में कहा, “अमेरिका समेत कोई भी देश अगर किसी देश के नागरिकों को अपने यहां से निकालता है, तो उस देश को समय रहते अपने नागरिकों को वापस बुला लेना चाहिए। हालांकि दक्षिण सूडान की सरकार इस नियम का सही ढंग से पालन नहीं कर रही।” इसलिए रुबियो दक्षिणी सूडान पर भड़के हुए हैं।

दक्षिण सूडान के लोगों का अब होगा अमेरिका में घुसना वर्जित

दक्षिण सूडान के इस रवैये से रुबियो इतना अधिक खफा हो गए हैं कि उन्होंने इस देश के लोगों का अमेरिका में प्रवेश तक बंद करवाने की जिद ठान ली है।  रुबियो ने कहा कि अमेरिका वीजा रद्द करने के अलावा दक्षिण सूडान के पासपोर्ट धारकों को अमेरिका में प्रवेश से रोकने के लिए भविष्य में वीजा जारी करने पर भी रोक लगाएगा। इसके बाद दक्षिण सूडान के लोग अमेरिका में घुस नहीं सकेंगे।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …