Breaking News

बुढ़ापे का एकमात्र सहारा छीन गया तो बॉलीवुड आया कन्धा देने

 

एक्टर-प्रोड्यूसर कृष्ण कुमार, जो टी-सीरीज के मालिक भी हैं। उनकी 20 साल की बेटी तिशा कुमार का कैंसर के कारण निधन हो गया।तिशा काफी समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ रही थीं, जिसके इलाज के लिए उन्हें मुंबई से जर्मनी ले जाया गया था। लेकिन अफसोस जर्मनी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने 18 जुलाई को दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं तिशा के निधन के 4 दिन बाद यानी कि आज 22 जुलाई को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस आखिरी पल में बाॅलीवुड के कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज शामिल होने पहुंचे। सबसे पहले कुमार परिवार से उनकी बहन तुलसी कुमार, खुशाली कुमार और कजिन भाई भूषण कुमार आए थे। ये सभी नम आंखों के साथ अपनी बहन को आखिरी विदाई देने पहुंचे थे।

 

बाॅबी देओल

 

तिशा के अंतिम संस्कार में बाॅबी देओल पहुंचे थे। इस दौरान बाॅबी से चेहरे पर मायूसी साफतौर पर दिखाई दी।

रितेश देशमुख 

रितेश देशमुख भी गमगीन आंखों से तिशा कुमार को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

अनिल कपूर

 

अनिल कपूर भी इस दुख की घड़ी में कृष्म कुमार का ढांढस बढ़ाने पहुंचे।

फराह खान-साजिद खान

कोरियोग्राफ-डायरेक्टर फराह खान और उनके डायरेक्टर भाई साजिद खान भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

 

सई मांजरेकर

एक्ट्रेस सई मांजरेकर भी तिशा कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पहुंची थीं।

शेरा

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी तिशा कुमार को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।

 

ये सेलेब्स भी हुए शामिल

वहीं इन सेलेब्स के अलावा कार्तिक आर्यन, सुनील शेट्टी, फरहान अख्तर, फरदीन खान, सई मांजरेकर,ओम राउत जैसे सेलेब्स भी शामिल हुए थे।

 

About GE-Live

Check Also

‘बप्पा बुलाते हैं तो आना ही पड़ता है’, खराब तबीयत के बावजूद गणपति दर्शन के लिए पहुंचे जितेंद्र

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र गणपति उत्सव के मौके पर पुणे पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान …