Breaking News

नताशा ने डिवोर्स रूमर्स के बीच हार्दिक का घर छोड़कर मायके चली गई, तो ससुराल क्या छोड़ दिया?

हार्दिक पांड्या बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद हार्दिक खूब सुर्खियों में रहे। इस जीत पर दुनियाभर से उन्हें बधाईयां मिलीं। पीएम मोदी से लेकर अंबानी परिवार तक ने उनकी शानदार पारी के लिए सराहा, लेकिन उनकी खुद की पत्नी और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक ने उनके लिए सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया। नताशा और हार्दिक के बीच लंबे समय से अनबन की खबरें हैं, चर्चा है कि कपल जल्दी ही तलाक लेने की योजना बना रहा है। अब तक कपल ने खुलकर इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन नताशा के पोस्ट लगातार इस तरफ इशारा कर रहे हैं कि उनके और हार्दिक के बीच सब ठीक नहीं है।

पति का घर छोड़ मायके पहुंचीं नताशा

हाल ही में नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। नताशा का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं कि क्या एक्ट्रेस अपने क्रिकेटर पति हार्दिक पांड्या का घर छोड़ मायके जा रही हैं? अब सोशल मीडिया यूजर्स को नताशा ने खुद एक पोस्ट शेयर कर जवाब दे दिया है। नताशा ने खुलासा कर दिया है कि मुंबई  छोड़ वह अपने मायके पहुंच गई हैं।

नताशा ने मायके से शेयर की तस्वीर

नताशा ने हाल ही में कुछ देर पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह अपने घर की बालकनी की झलक दिखाती नजर आईं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा – ‘होम स्वीट होम’। वहीं अभिनेत्री ने एक अन्य फोटो शेयर की, जिसमें हार्दिक-नताशा के बेटे अगस्त्य सोफे पर बैठे हाथ में मार्कर और कॉपी लिए नजर आए।

बुधवार को मुंबई से रवाना हुई थीं नताशा स्टेनकोविक

बुधवार को सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने नताशा का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में नताशा अपने बेटे अगस्त्य और केयर टेकर के साथ मुंबई एयरपोर्ट में नजर आई थीं। नताशा गाड़ी से उतरने के बाद पैप्स को भी ग्रीट करती हैं और छोटी सी स्माइल के साथ बाय कहकर निकल जाती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि नताशा शायद अपने पैरेंट्स के घर सर्बिया जा रही हैं और अब नताशा ने अपने पोस्ट से ये साफ कर दिया है कि वह अपने मायके पहुंच गई हैं।

Image Source : INSTAGRAM

नताशा ने दिखाई होम स्वीट होम की झलक

नताशा ने इंस्टाग्राम हैंडल से हटा दिया था पति का सरनेम

हार्दिक और नताशा के बीच मनमुटाव की खबरों ने तब जोर पकड़ लिया, जब नताशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पति हार्दिक का ‘पांड्या’ सरनेम हटा दिया। बाद में, एक रेडिट पोस्ट खूब वायरल हुआ, जिसका टाइटल था ‘नताशा और हार्दिक अलग हो गए?’ इस पोस्ट के बाद नताशा और हार्दिक के अलगाव की खबरें आने लगीं। हाल ही में हार्दिक के भाई और क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या ने भी एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था उनका भाई पिछले 6 महीने से अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

 

About GE-Live

Check Also

‘जाना तो है ही, मैं आज हूं, कल नहीं’, नाना पाटेकर की गोवा में कही बातों ने खींचा ध्यान

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी बेबाक बातों और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। …