Breaking News

अरमान मलिक की पत्नी कृतिका को बुरी तरह से देखता है विशाल ! पायल ने गंभीर आरोप लगाया

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ सुर्खियों में बना हुआ है। बिग बॉस ओटीटी में सभी कंटेस्टेंट लोगों को एंटरटेन करने के लिए दमदार कोशिश कर रहे हैं। हां, वो अलग बात है कि इस बार के सीजन को दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है। किसी को ये इस बार का सीजन काफी बोरिंग लग रहा है तो कइयों को कंटेस्टेंट्स की नोंकझोंक पसंद आ रही है। लेकिन हाल ही में शो में जो हुआ है वो काफी हैरान कर देने वाला है।

पायल ने लगाया विशाल पर गंभीर इल्जाम 

 

दरअसल, आज वीकेंड के वार के दौरान पायल मलिक को बतौर मेहमान शो में बुलाया गया। इस दौरान पायल ने आते ही शो में बवाल मचा दिया। पायल ने घर वालों को बताया कि  विशाल की कृतिका पर बुरी नजर है। जब पायल विशाल को कहती हैं कि उन्होंने ऐसा बोला तो वो मना कर देते हैं। जिसके बाद अनिल कपूर बोलते हैं कि आपको याद नहीं है विशाल, इसके बाद विशाल अपनी मम्मी की कसम खाकर कहने लगते हैं कि उन्होंने गलत इंटेशन से नहीं बोला था। फिर अनिल उनसे कहते हैं कि अगर इटेंशन बुरा नहीं था तो कान में क्यों बोला। ये सब सुनकर अरमान मलिक का गुस्सा फूट जाता है और वो विशाल पर बरस पड़ते हैं। अब ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है।

विशाल-कृतिका का वायरल वीडियो

वहीं इसी बीच विशाल का वो वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो कृतिका के लिए अपनी दिल की बात लव कटारिया को कहते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विशाल और लव कटारिया एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। तभी उनके पास कृतिका जाती हैं। इस दौरान विशाल कृतिका को कहते हैं कि भाभी आप बिना मेकअप काफी अच्छी लगती हैं। वहीं इसके बाद में विशाल, लव को कान में कहते हैं कि भाभी (कृतिका) सुंदर लगती हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि बस वो पॉजिटिव वे में ऐसा बोल रहे हैं। जिसके बाद लव कटारिया हसंने लग जाते हैं।

About GE-Live

Check Also

‘बप्पा बुलाते हैं तो आना ही पड़ता है’, खराब तबीयत के बावजूद गणपति दर्शन के लिए पहुंचे जितेंद्र

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र गणपति उत्सव के मौके पर पुणे पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान …