Breaking News

वरुण चक्रवर्ती के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशनल में बने पहले खिलाड़ी इस मामले में

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट के स्टेडियम में खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भले ही 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मैच में टीम इंडिया के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का कमाल देखने को मिला, जिसमें वह 5 विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं वरुण के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है, जिसका वह कभी हिस्सा नहीं बनना चाहेंगे। वरुण अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो 2 मुकाबलों में 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब तो हुए लेकिन उसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा।

वरुण ने राजकोट से पहले गकेबरहा में किया था ऐसा कारनामा

वरुण चक्रवर्ती का टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन लगातार गेंद से देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने अब तक 16 मैचों में खेलते हुए 29 विकेट हासिल किए हैं। वरुण चक्रवर्ती इस दौरान 2 बार 5 विकेट हॉल भी लेने में कामयाब रहे हैं। वरुण ने साल 2024 के आखिर में साउथ अफ्रीका के दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज में गकेबरहा में खेले गए मुकाबले में 17 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे, लेकिन इस मुकाबले में भारतीय टीम को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं अब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में जहां वरुण 5 विकेट हॉल तो लेने में कामयाब रहे लेकिन इस मैच में भी टीम इंडिया ने 26 रनों से मुकाबले को गंवा दिया।

इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भले ही टीम इंडिया को 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद वरुण चक्रवर्ती को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में हार वाले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले वरुण चक्रवर्ती अब दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले साल 2011 में एडिलेड के मैदान पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मुकाबला जीता तो था लेकिन उस मैच में शेन वॉट्सन ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था।

 

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …