Breaking News

अमेरिका ने संघर्ष विराम की ओर दौड़ा, जब इजरायल ने फिर से गाजा पर बड़ा हमला करके 19 लोगों को मार डाला

 

दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी): गाजा में बीती इजरायल ने फिर एक बड़ा हमला कर दिया है। इसमें 6 बच्चों समेत 19 लोगों की मौत हो गई है। गाजा पर लगातार हो रहे ऐसे घातक इजरायली हमलों से अब अमेरिका भी परेशान है। ऐसे में वह जल्द से जल्द सीजफायर चाहता है। इसलिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन महीनों से जारी जटिल वार्ताओं के बाद एक संघर्ष विराम समझौता कराने के उद्देश्य से आज पश्चिम एशिया के लिए रवाना हो गए हैं। अमेरिका तत्काल युद्ध विराम पर जोर दे रहा है। ताकि आम फिलिस्तीनियों की मौत को रोका जा सके।

बता दें कि दोहा में दो दिन की वार्ता के बाद अमेरिका और उसके सहयोगी मध्यस्थ देश मिस्र और कतर समझौता कराने के करीब पहुंचते दिख रहे हैं। अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों ने समझौते को लेकर सावधानीपूर्वक आशा व्यक्त की है, लेकिन हमास ने लड़ाई जारी रखने के संकेत दिए हैं। अल अक्सा अस्पताल के अनुसार इजरायल ने नए सिरे से बमबारी करते हुए रविवार तड़के दीर अल-बलाह में एक मकान पर हमला किया, जिसमें एक महिला और उसके 6 बच्चों की मौत हो गई। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक संवाददाता ने अस्पताल में शवों की गिनती की है।

रिहाइशी इमारत पर हुआ हमला

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार उत्तरी शहर जबालिया में एक रिहायशी इमारत के दो अपार्टमेंट पर हमला हुआ, जिसमें दो पुरुषों, एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। अवदा अस्पताल के अनुसार मध्य गाजा में हुए एक और हमले में चार लोगों की मौत हो गई। नासिर अस्पताल के मुताबिक शनिवार देर रात दक्षिणी शहर खान यूनिस के निकट हुए एक हमले में दो महिलाओं समेत एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। युद्ध रोकने के लिए महीनों से जारी प्रयासों को पिछले महीने दो शीर्ष चरमपंथियों की निशाना बनाकर हत्या किए जाने के बाद अधिक बल मिला है। दोनों चरमपंथियों की हत्या का इल्जाम इजराइल पर लगा है। दूसरी ओर ईरान तथा हिज्बुल्ला ने दोनों चरमपंथियों की मौत का बदला लेने का संकल्प लिया है, जिससे मध्यपूर्व में पूर्ण युद्ध की आशंका बढ़ गई है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …