Breaking News

अमेरिका: राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रम्प को जीत की बधाई दी, ओवल ऑफिस में की मुलाकात।

Joe Biden Trump Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और डोनाल्ड ट्रम्प की आज व्हाइट हाउस में मुलाकात हुई। राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत के बाद जो बाइडेन से उनकी पहली मुलाकात थी। ओवल दफ्तर में हुई इस मुलाकात में दोनों नेता गर्मजोशी से मिले और हाथ मिलाया। जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रम्प को राष्ट्रपति चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने अमेरिकी परंपरा के तहत सत्ता के सहज हस्तांतरण का संकल्प जताया। एक संक्षिप्त बैठक में दोनों नेताओं ने देश को अगले वर्ष 20 जनवरी को शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण का आश्वासन दिया।

राजनीति कठिन है: ट्रम्प

ट्रम्प ने कहा कि “राजनीति कठिन है और हमेशा एक अच्छी दुनिया नहीं होती है, लेकिन आज यह एक अच्छी दुनिया है।”  दरअसल यह मुलाकात सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण का एक पारंपरिक हिस्सा है। हालांकि पहले पिछले कार्यकाल में खुद डोनाल्ड ट्रम्प ने इस पारंपरिक मुलाकात में जो बाइडेन से मुलाकात करने से इनकार कर दिया था।

 सहज बदलाव की उम्मीद: बाइडेन

व्हाइट हाउस में दोनों नेता एक फायर प्लेस के सामने पीली कुर्सियों पर बैठे। बाइडेन ने ट्रम्प से कहा कि उनकी टीम “यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी कि आपको सुविधा मिले” और उनके पास वह सब कुछ हो जिसकी उन्हें ज़रूरत है। बाइडेन ने कहा, “बधाई हो और मैं एक सहज बदलाव की उम्मीद करता हूं।”

ट्रम्प ने जवाब दिया, “राजनीति कठिन है और यह, कई मामलों में, बहुत अच्छी दुनिया नहीं है, लेकिन आज यह एक अच्छी दुनिया है और मैं एक ऐसे बदलाव की बहुत सराहना करता हूं। व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ जेफ जिएंट्स और नए चीफ ऑफ स्टाफ सूसी विल्स बैठक में भाग ले रहे हैं।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …