Breaking News

रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर ट्रंप और पुतिन के बीच होगी अहम बातचीत

वाशिंगटन: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत होगी। ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने यह जानकारी दी है। बता दें कि ट्रंप द्वारा जनवरी में राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ये दोनों देशों के नेताओं के बीच दूसरी बार मुलाकात होगी।

क्या है पूरा मामला?

अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्म कराने की कोशिश कर रहा है। इसी प्रक्रिया के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सप्ताह बातचीत कर सकते हैं। ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने यह जानकारी दी।

बता दें कि ट्रंप द्वारा जनवरी में राष्ट्रपति का कार्यभार संभाले जाने के बाद दोनों देशों के नेता दूसरी बार सार्वजनिक रूप से रूस-यूक्रेन युद्ध पर बातचीत करेंगे। इससे पहले फरवरी में दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई थी। हालांकि उसका कुछ ठोस नतीजा नहीं निकल पाया था।

ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने रविवार को ‘सीएनएन’ के ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ कार्यक्रम में एक बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस सप्ताह दोनों राष्ट्रपतियों के बीच बहुत अच्छी और सकारात्मक चर्चा होगी।’ दरअसल विटकॉफ ने इस हफ्ते रूस में पुतिन से मुलाकात की थी, इस मुलाकात का उद्देश्य यूक्रेन पर देश के आक्रमण को खत्म करना था। विटकॉफ ने कहा कि उन्हें जल्द ही एक समझौता होने की उम्मीद है।

रूस और यूक्रेन के बीच हालही में हुए थे ड्रोन हमले

हालही में ये खबर सामने आई थी कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम की वार्ता के बीच भीषण ड्रोन युद्ध शुरू हो गया है। दोनों देश एक दूसरे पर बड़े ड्रोन हमले कर रहे हैं। रूस और यूक्रेन ने शनिवार रात को एक दूसरे पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किये और दोनों पक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में 100 से अधिक दुश्मन के ड्रोन देखे जाने की सूचना दी। यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ से यूक्रेन के साथ युद्ध में 30 दिन के युद्ध विराम के अमेरिकी प्रस्ताव के विवरण पर चर्चा करने के 24 घंटे से भी कम समय बाद हुआ है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …