बदायूं में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
बदायूं में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। पुलिस लाइन में दोनों महापुरुषों के चित्र पर एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं सेवा पखवाड़ा के तहत पुलिस अधिकारियों ने ल
.
एसएसपी ने कहा कि आज 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। गांधी जी अपने पूरे जीवन भर अहिंसा के उपदेशक रहे। उन्होंने अपने पूरे जीवन भर बड़े-बड़े कार्य किये। “सच के साथ प्रयोग” के नाम से अपनी जीवनी में उन्होंने स्वतंत्रता के अपने पूरे इतिहास को बताया है। उनके कार्य बहुत महान थे, जिसको पूरे विश्व में फैलने से कोई नहीं रोक सका। सभी ने बापू के पदचिह्नों पर चलने की शपथ ली।अफसरों ने लगाई झाड़ू इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस लाइन में श्रमदान करते हुए झाड़ू लगाई। अफसरों ने झाड़ू उठाई तो पुलिसकर्मी भी साथ आ गए और लाइन परिसर को चमकाया गया। इस दौरान एसपी देहात केके सरोज, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ उझानी शक्ति सिंह, सीओ सिटी संजीव कुमार समेत आरआई आदि मौजूद रहे।
बदायूं में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण, निकाली प्रभात फेरी जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रांतीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में सुभाष चौक पर कांग्रेसियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का माल्यार्पण कर राष्ट्रगान गाया। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई जो शास्त्रीचौक पहुंची। यहां लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान किया गया। प्रभात फेरी नेहरू चौक होते हुए 6 सड़का का पहुंची जहां पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान किया। प्रभात फेरी प्रातः 9:00 बजे गांधी ग्राउंड पर पहुंची जहां पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
बदायूं में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
Global Express Live