Breaking News

यूपी में एसडीएम के बड़े स्तर पर तबादले: 127 अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण, बुलंदशहर के 3 एसडीएम अयोध्या और जौनपुर किए गए ट्रांसफर – Bulandshahr News

आज सुबह बड़ी संख्या में प्रदेशभर में एसडीएम के तबादले लिए गए हैं। प्रदेश में करीब 127 एसडीएम को एक जनपद से दूसरे जनपद भेजा गया है। बुलंदशहर जनपद के तीन एसडीएम को गैर जनपद स्थानांतरित किया गया है, जबकि दो नए एसडीएम बुलंदशहर जनपद को मिले है।

 

बुलंदशहर सदर तहसील के एसडीएम नवीन कुमार को नई तैनाती जौनपुर जनपद में दी गई है। वह लंबे समय से जनपद में तैनात थे। इसके अलावा सिकन्दराबाद के एसडीएम संतोष कुमार को अयोध्या जनपद में तैनाती दी गई है। वहीं स्याना तहसील के एसडीएम गजेंद्र सिंह को भी अयोध्या जनपद में तैनाती दी गई है।

वहीं यूपीडा के विशेष कार्याधिकारी दिनेश सिंह को बुलंदशहर जनपद में भेजा गया है। इसके अलावा राकेश मौर्या को बहराइच जनपद से बुलंदशहर ट्रांसफर किया गया है। डीएम श्रुति ने बताया कि शासन स्तर से तबादले किए गए हैं। बुलंदशहर में नियुक्ति होने पर जिला स्तर पर नई तैनाती दी जाएगी।

 

About GE-Live

Check Also

गोंडा में शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की समस्याएं, 69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के आईकार्ड जारी करने की मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग …