Breaking News

37 वर्षीय इस प्रसिद्ध एक्टर को तीन चोरों ने गोली मारकर मार डाला।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि एक दिग्गज एक्टर पर चोरों ने हमला कर दिया, जिसकी वजह से 37 साल की उम्र में उन्होंने अपनी जान गंवा दी है। हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो हाॅलीवुड के मशहूर एक्टर जॉनी वैक्टर हैं। हाल ही में ऐसी खबर सामने आई है कि चोरों ने जॉनी वैक्टर पर लॉस एंजिल्स में हमला कर दिया था, जिसके बाद फौरन उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चोरों ने मारी गोली

इंटरनेशनल रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि जॉनी वैक्टर की हत्या 25 मई, शनिवार को हुई थी। उनकी मां स्कारलेट ने एक इंटरव्यू में बताया है कि  शनिवार सुबह 3 बजे चोर उनकी कार से कैटेलिटिक कनवर्टर चुराने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में एक्टर की मां ने दावा किया कि एक्टर ने चोरों को रोकने की कोशिश नहीं की, फिर भी उन्होंने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं जॉनी की मौत की खबर से परिवार टूटकर बिखर गया है। फैंस भी इस खबर को सुनकर सन्न रह गए हैं और सभी सोशल मीडिया पर उनके मौत पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। जॉनी वैक्टर की मौत की खबर से उनकी को-स्टार सोफिया मैटसन भी काफी सदमे में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

जॉनी का वर्क फ्रंट

जॉनी के काम की बात करे तो  उन्हें ‘जनरल हॉस्पिटल’ में ब्रैंडो कॉर्बिन के किरदार के लिए जाना जाता है। 200 से ज्यादा एपिसोड वाले इस शो में जॉनी ने ड्रग एडिक्ट साशा के पति का रोल निभाया था। इसके अलावा वो ‘एनसीआईएस’, ‘स्टेशन 19’, ‘वेस्टवर्ल्ड और कॉल ऑफ ड्यूटी: वैनगार्ड’ समेत कई फिल्मों और टीवी सीरीज में भी दिखाई दिए।

About GE-Live

Check Also

‘जाना तो है ही, मैं आज हूं, कल नहीं’, नाना पाटेकर की गोवा में कही बातों ने खींचा ध्यान

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी बेबाक बातों और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। …