Breaking News

इस स्टार किड्स, जिनमें अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय भी शामिल हैं, ये ‘मदर्स डे’ को पहली बार मनाएंगे

दुनिया की किसी भी चीज के सामने मां का प्यार सबसे ऊपर है। मां के लिए कुछ भी कहना शब्दों में काफी नहीं है। मां के लिए प्यार दिखाने के लिए तो वैसे किसी खास दिन और खास मौके की जरूरत नहीं हैं। लेकिन फिर भी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए साल में एक बार ‘मदर्स डे’ के रूप में मनाया जाता है। ‘मदर्स डे’ हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को सेलीब्रेट किया जाता है। इस साल ‘मदर्स डे’ आज यानी कि 12 मई को मनाया जा रहा है। ऐसे में इस साल कई स्टार किड्स ऐसे हैं, जो पहली बार अपनी मम्मी के साथ ‘मदर्स डे’ को सेलिब्रेट करेंगे। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय समेत इशिता दत्ता के बेटे वायु तक का नाम शामिल है।

अनुष्का शर्मा -अकाय

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है विराट-अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय का। वामिका के बाद अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 15 फरवरी को दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बने। हालांकि फैंस ने अबतक अकाय की झलक नहीं देखी है।

इशिता दत्ता-वायु

‘दृश्यम’ फेम एक्ट्रेस इशिता दत्ता और वत्सल सेठ 19, जुलाई 2023 को  पेरेंट्स बने हैं। अपने पहले बच्चे के जन्म की खुशखबरी इशिता-वत्सल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए दी थी। कपल ने बेटे का नाम वायु रखा है।

दीपिका कक्कड़- रूहान 

दीपिका कक्कड़ ने साल 2023 की जून में बेटे रुहान को जन्म दिया था। ऐसे में इस साल दीपिका कक्कड़ अपने बेटे के साथ पहला ‘मदर्स डे’ सेलिब्रेट करती नजर आएंगी।

दिशा परमार-नव्या

टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने बीते साल सितंबर में बेटी नव्या को जन्म दिया था, जो कि अब पूरे 8 महीने की हो चुकी हैं। ऐसे में नव्या का भी ये पहला ‘मदर्स डे’ सेलिब्रेशन होगा।

रुबीना दिलैक-जीवा और एधा

टीवी की बहू रुबीना दिलैक ने बीते जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने अपनी ट्विन्स बेबीज का नाम जीवा और एधा रखा है। इस साल वह अपनी बेटियों के साथ पहली बार ‘मदर्स डे’ मनाने वाली हैं।

About GE-Live

Check Also

‘जाना तो है ही, मैं आज हूं, कल नहीं’, नाना पाटेकर की गोवा में कही बातों ने खींचा ध्यान

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी बेबाक बातों और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। …