Breaking News

छोटे बच्चे ने की व्हाइट हाउस में ‘घुसपैठ’, सीक्रेट सर्विस ने इस तरह पकड़ा।

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस में बुधवार को एक छोटे से बच्चे के द्वारा ‘घुसपैठ’ की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को व्हाइट हाउस के बाहर से एक बच्चा बाड़ के बीच से निकलकर अंदर घुस गया जिसके बाद उसे सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने पकड़ लिया। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने कहा कि ‘युवा घुसपैठिया’ शाम 6:30 बजे (स्थानीय समय) उत्तरी लॉन पर बाड़ के बीच में से निकलकर अंदर चला गया था। उन्होंने बताया कि यह घटना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ओवल ऑफिस से ऑटो टैरिफ की घोषणा करने के लगभग एक घंटे बाद हुई।

पूरी घटना के दौरान शांत रहा ‘नन्हा घुसपैठिया’

सोशल मीडिया पोस्ट में व्हाइट हाउस के प्रवक्ता गुग्लिल्मी ने कहा, ‘अधिकारियों ने बच्चे को उसके माता-पिता से तुरंत मिला दिया।’ सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में एक सशस्त्र अधिकारी नीले रंग की हुड वाली स्वेटशर्ट पहने बच्चे को लॉन के पार ले जाता हुआ दिखाई देता है और फिर बच्चे को दूसरे अधिकारी को सौंप देता है। इस पूरी घटना के दौरान बच्चा सीक्रेट सर्विस अधिकारी के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आता है। घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने जमकर इसे शेयर किया।

व्हाइट हाउस मे पहले भी हो चुकी है ऐसी घुसपैठ

बता दें कि व्हाइट हाउस में ऐसी घुसपैठ पहले भी हो चुकी है।अप्रैल 2023 में एक बच्चा उत्तरी लॉन पर ही बाड़ के बीच में से निकल गया था और बाद में अपने माता-पिता से मिल गया। बाद में बच्चे के माता-पिता से थोड़ी बहुत पूछताछ भी की गई थी। उस समय जो बाइडेन अमेरिका राष्ट्रपति थे। बता दें कि नेशनल पार्क सर्विस ने 2022 में व्हाइट हाउस के सामने एक नई बाड़ का निर्माण किया था, जिसमें 2 मीटर ऊंची बाड़ को लगभग 4 मीटर ऊंची बाड़ से बदल दिया गया था। हालांकि नई बाड़ के निर्माण के बाद कम से कम 2 बार बच्चे इसे पार करने में कामयाब रहे हैं।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …