Breaking News

अमेरिका में 24 घंटे के भीतर दूसरी हवाई दुर्घटना, फ्लोरिडा में छोटा विमान क्रैश हुआ; पहले हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 6 लोगों की हुई थी मौत।

बोका रैटन(अमेरिका): अमेरिका में 24 घंटे में दूसरी हवाई दुर्घटना हुई है। बृहस्पतिवार को हडसन में हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद अगले दिन शुक्रवार को दक्षिण फ्लोरिडा में एक छोटा विमान भी हवाई हादसे का शिकार हो गया। इसमें 3 लोग सवार थे। इसमें तीनों लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। दुर्घटनास्थल से अब भी धुआं उठता दिखाई दे रहा है। यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह हुई।

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि विमान एक प्रमुख अंतरराज्यीय राजमार्ग और रेल पटरियों के पास पूर्वाह्न करीब सवा दस बजे गिरा। संघीय विमानन प्रशासन ने विमान की पहचान सेसना 310 के रूप में की है, जिसमें तीन लोग सवार थे। हालांकि, यह तत्काल पता नहीं चल पाया है कि इस दुर्घटना में किसी की मौत हुई है या नहीं। बोका रैटन के मेयर स्कॉट सिंगर ने कहा कि जांच अभी शुरू ही हुई है।

न्यूयॉर्क में हेलीकॉप्टर हादसाः बच्चे के जन्मदिन से चंद घंटे पहले आई मौत

फ्लोरिडा विमान हादसे से 1 दिन पहले ही न्यूयॉर्क के हडसन में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार होकर हडसन नदी में गिर गया था। इसमें सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 8 साल का बच्चा भी शामिल था, जिसका अगले ही कुछ घंटों बाद जन्मदिन मनाया जाना था। बताया जा रहा है कि जर्मन बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी समूह ‘सीमेंस’ के स्पेन इकाई के सीईओ अपने परिवार के साथ एक बच्चे का नौवां जन्मदिन मनाने वाले थे, तभी उनका हेलीकॉप्टर न्यूयॉर्क शहर और न्यू जर्सी के बीच हडसन नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मृतकों में पायलट के अलावा जर्मन बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी समूह ‘सीमेंस’ के अधिकारी अगस्टिन एस्कोबार, उनकी पत्नी एवं ऊर्जा प्रौद्योगिकी कंपनी में वैश्विक प्रबंधक मर्स कैम्परुबी मोंटाल और तीन बच्चे शामिल हैं। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि बच्चों की आयु 4, 8 और 10 साल थी और आठ वर्षीय बच्चे का जन्मदिन शुक्रवार को मनाया जाना था

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …