Breaking News

जिस भूमिका को पूरी फिल्म ने अस्वीकार कर दिया, सलमान खान बने संकटमोचन, फिल्म एक रुपये की थी

सलमान खान को बॉलीवुड का सबसे दबंग और दिलदार हीरो माना जाता है। सलमान खान ने बॉलीवुड के दर्जनों लोगों की मदद कर उनके दिलों में जगह बनाई है। सलमान खान ने ही बॉलीवुड में कई हीरोइन्स को भी आने का मौका दिया। हाल में एक प्रोड्यूसर ने सलमान खान के 20 साल पुराने  एक किस्से का जिक्र किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि जिस किरदार को पूरी इंडस्ट्री ने ठुकरा दिया था। तब जाकर सलमान खान संकटमोचन बनकर आए और महज 1 रुपये में फिल्म कर डाली। प्रोड्यूसर ने इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। ये कहानी है साल 2004 में आई फिल्म ‘फिर मिलेंगे’ की। डायरेक्टर रेवती की इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में सलमान खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आए थे। अभिषेक बच्चन ने फिल्म में वकील का रोल प्ले किया था। वहीं सलमान खान ने एक एचआईवी पेशेंट का किरदार निभाया था। खास बात ये है कि 2004 में आई इस फिल्म में एचआईवी पेशेंट के किरदार को पूरी इंडस्ट्री ने ठुकरा दिया था। जब कोई हीरो इस किरदार को नहीं करना चाहता था, तब सलमान खान संकटमोचन बनकर आए और महज 1 रुपये की फीस में इस किरदार को प्ले किया। फिल्म के प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने इसका खुलासा किया है। शैलेंद्र सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि सलमान खान ने खुद आगे बढ़कर इस फिल्म में काम करने का फैसला लिया था।

शिल्पा की बात सुनकर तैयार हुए थे सलमान खान

फिल्म के प्रोड्यूसर शैलेंद्र से पहले डायरेक्टर रेवती ने भी इसको लेकर खुलकर बात की थी। बीते दिनों रेडिफ को दिए इंटरव्यू में रेवती ने बताया था, ‘हम एचआईवी पीड़ितों को लेकर फिल्म बना रहे थे। लेकिन इस फिल्म में एक एचआईवी पीड़ित लीड किरदार हमें चाहिए था। हमने इंडस्ट्री के कई एक्टर्स से बात की। लेकिन सभी ने इस किरदार को करने से मना कर दिया। इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने इसकी कहानी सलमान खान को सुनाई। शिल्पा की बात पर सलमान खान मान गए और उन्होंने 1 रुपये की फीस में इस फिल्म में काम करने के लिए हां कर दिया। सलमान खान इस फिल्म के लिए संकटमोचन बनकर आए थे।’

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी फिल्म

27 अगस्त 2004 को रिलीज हुई फिल्म ‘फिर मिलेंगे’ बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन जागरुकता के तौर पर बड़े निशान छोड़कर गई थी। फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ सलमान खान लीड रोल में थे। वहीं अभिषेक बच्चन ने फिल्म में वकील का किरदार निभाया था। 5 करोड़ 50 लाख रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने भारत में महज 3 करोड़ 65 लाख रुपयों की ही कमाई कर पाई थी। हालांकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 5 करोड़ 43 लाख रुपयों के पास पहुंच गया था। लेकिन फिल्म को फ्लॉप की सूची में ही रखा गया है।

 

About GE-Live

Check Also

‘जाना तो है ही, मैं आज हूं, कल नहीं’, नाना पाटेकर की गोवा में कही बातों ने खींचा ध्यान

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी बेबाक बातों और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। …