Breaking News

पाकिस्तान से बढ़ती टेंशन के बीच भारतीय वायुसेना में बड़ा बदलाव, नियुक्त किए गए नए वाइस चीफ।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के आसार हैं। इसी बीच सेना में बड़े बदलाव हुए हैं। भारतीय वायुसेना को अब नया वाइस चीफ मिलने वाला है। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी वायुसेना के नए वाइस चीफ होंगे।

दरअसल, मौजूदा वाइस चीफ एयर मार्शल एसपी धारकर 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं, नर्मदेश्वर तिवारी उनकी जगह लेंगे। नर्मदेश्वर तिवारी अभी गांधीनगर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भी नए CISC के रूप में पदभार संभालेंगे। CISC तीनों सेनाओं के बीच समन्वय बनाने का काम करता है।

प्रतीक शर्मा होंगे उत्तरी कमान के लेफ्टिनेंट

वहीं, भारतीय सेना के उत्तरी कमान को नया लेफ्टिनेंट मिलेगा। अब प्रतीक शर्मा को ये जिम्मेदारी दी गई है। लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा हाल ही में पहलगाम हमले के बाद सेना प्रमुख के साथ श्रीनगर भी गए थे, जिससे उनकी सक्रिय भूमिका और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का संकेत मिला था।

इन पदों पर रह चुके हैं प्रतीक शर्मा

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें महानिदेशक सैन्य संचालन (DGMO), मिलिट्री सेक्रेटरी ब्रांच और हाल ही में सेना मुख्यालय में स्थापित सूचना निदेशालय के इन्फॉर्मेशन वेलफेयर के महानिदेशक के पद शामिल हैं।

 

About GE-Live

Check Also

CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया, मंदिर में आस्था जताना ही काफी: मद्रास हाई कोर्ट

मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु के आगमिक मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर महत्वपूर्ण …