Breaking News

भूकंप के तेज झटकों से कांपी इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई 6.2 की तीव्रता।

मैक्सिको सिटी:  मैक्सिको की धरती भूकंप के तेज झटकों से हिल उठी। मैक्सिको के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में आज सुबह 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से किसी तरह के गंभीर नुकसान या जनहानि नहीं हुई। ‘अमेरिकी जियोलोजिकल सर्वे’ ने यह जानकारी दी।

एक्विला के दक्षिणपूर्व में भूकंप का केन्द्र

‘अमेरिकी जियोलोजिकल सर्वे’  ने बताया कि भूकंप का केन्द्र एक्विला के दक्षिणपूर्व में 21 किलोमीटर की दूरी पर कोलिमा और मिचोआकेन प्रांतों की सीमा के पास 34 किलोमीटर की गहराई पर था। मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया सीनबॉम ने सोशल मीडिया  ‘एक्स’ पर कहा कि भूकंप के बाद आपात प्रतिक्रिया दलों ने अपने प्रोटोकॉल की समीक्षा की। उन्होंने लिखा, ‘‘कोई नई घटना नहीं हुई है।’’

किसी नुकसान की कोई खबर नहीं

मैक्सिको के ‘सोशल सेक्युरिटी इंस्टीट्यूट’ ने कहा कि राजधानी मैक्सिको सिटी में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। मैक्सिको की राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान सेवा ने बताया कि रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे तक भूकंप के बाद के 329 झटके महसूस किए गए। उसने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.1 थी।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …