Breaking News

जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप, धरती हिली; सुनामी की चेतावनी जारी

Japan Earthquake: जापान में भूकंप के झटकों धरती कांप गई है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी का कहना है कि जापान के क्यूशू में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के बाद तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान या लोगों के हताहत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। भूकंप का केंद्र मियाजाकी प्रांत में था।

एक मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं लहरें

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, सुनामी की लहरें एक मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं। भूकंप रात को 9 बजकर 19 मिनट (जापान के समय के अनुसार) पर आया और इसके तुरंत बाद मियाजाकी प्रांत के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई। प्रशांत बेसिन में ज्वालामुखियों के आर्क, रिंग ऑफ फायर और फॉल्ट लाइन के किनारे स्थित होने के कारण जापान अक्सर भूकंप की चपेट में रहता है। इससे पहले बीते साल नवंबर के महीने में भी जापान के उत्तर-मध्य क्षेत्र नोटो में भूकंप के जबरदस्त  झटके महसूस किए गए थे।

भयावह था 2004 का मंजर

जापान में 2004 में आए भयानक भूकंप के बाद सुनामी आई थी। इस सुनामी ने जापान को इतना दर्द दिया, जिसे लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। 26 दिसंबर, 2004 को भूकंप के बाद आई सुनामी के कारण जापान में हजारों लोगों की मौत हो गई थी।

तिब्बत में आया विनाशकारी भूकंप

गौरतलब है कि, बीते सप्ताह मंगलवार को चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के शिगात्से के डिंगरी काउंटी में आए भूकंप में कम से कम 126 लोग मारे गए थे और 188 घायल हुए हैं। भूकंप के झटके उत्तर-पूर्वी नेपाल से लेकर भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए थे। इस विनाशकारी भूकंप के बाद कड़ाके की ठंड के बीच बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं।

 

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …