Breaking News

GST घोटाला 650 करोड़ का, ईडी ने दिल्ली सहित 5 राज्यों में की छापेमारी।

650 करोड़ का GST फर्जीवाड़ा, ईडी की कई राज्यों में बड़ी कार्रवाई

ईडी ने 650 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) रैकेट का खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क के जरिए नकली ITC बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों तक पहुंचाया गया।

कई राज्यों में छापेमारी

गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु और तेलंगाना में 10 जगहों पर छापे मारे गए। ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक केस के तहत की गई।

कंपनियों का फर्जीवाड़ा

  • एक कंपनी का पता पूरी तरह फर्जी निकला और उसने नकली खरीदारी दिखाकर करोड़ों का ITC पास किया।

  • दूसरी कंपनी ने 700 करोड़ रुपये के फर्जी बिल बनाए और 116 करोड़ का गलत ITC लिया।

  • अरुणाचल प्रदेश की दो कंपनियों ने कबूला कि बिना असली लेन-देन किए 2-2 करोड़ का फर्जी ITC लिया।

  • तेलंगाना की एक फर्म ने 110 करोड़ का नकली टर्नओवर दिखाकर गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग और सेल के कागज बनाए और GST रिफंड ले लिया।

  • हरियाणा की कंपनियों ने 87 करोड़ और 62 करोड़ का फर्जी टर्नओवर दिखाया और आगे बड़े कारोबारियों को नकली ITC उपलब्ध कराया।

  • दिल्ली में 200 करोड़ का टर्नओवर दिखाया गया, लेकिन पार्टनर्स ने माना कि उन्हें इस लेन-देन की कोई जानकारी नहीं है।

  • तमिलनाडु की एक कंपनी ने 4 करोड़ का फर्जी ITC लिया। यहां से 3 करोड़ की संपत्ति और 36 लाख का बैंक बैलेंस जब्त किया गया।

बैंक अकाउंट्स फ्रीज और संपत्ति जब्त

ईडी ने कई बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। एजेंसी को शक है कि इस रैकेट में कुछ अधिकारियों की भी भूमिका हो सकती है।

About GE-Live

Check Also

CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया, मंदिर में आस्था जताना ही काफी: मद्रास हाई कोर्ट

मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु के आगमिक मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर महत्वपूर्ण …