Breaking News

“भारत करने वाला है हमला” — डर के साए में बोले पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ।

इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत क्या करने वाला है, इसकी कल्पना मात्र से ही पाकिस्तान के पसीने छूटने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आतंकी हमले के बाद साफ कह दिया था कि आतंकवादियों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी। लिहाजा इस बारे में सोचकर ही पाकिस्तान को घबराहट होने लगी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव कम करने के लिए विभिन्न देशों की ओर से किये जा रहे प्रयासों के बावजूद समय गुजरने के साथ भारत के साथ संघर्ष की आशंकाएं बढ़ती जा रही हैं।

पाकिस्तान के रक्षामंत्री के अनुसार भारत हमला करने वाला है। आसिफ ने यह टिप्पणी संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए की, जहां उनसे देश की सुरक्षा स्थिति के बारे में पूछा गया था। उन्होंने कहा, ‘‘समय गुजरने के साथ संघर्ष की आशंकाएं बढ़ती जा रही हैं, कम नहीं हो रही हैं। हालांकि कई देश इस स्थिति को टालने की कोशिश कर रहे हैं।’’ आसिफ ने पाकिस्तान पर किसी भी हमले की स्थिति में भारत को उचित जवाब देने की प्रतिबद्धता जताई, लेकिन पाकिस्तानी कार्रवाई का ब्योरा देने से इनकार कर दिया।

पाकिस्तान ने कहा-भारत को दिखानी होगी समझदारी

पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने कहा, ‘‘यदि भारत की ओर से कोई उल्लंघन किया जाता है, तो हम जवाब देंगे और हमारी प्रतिक्रिया भारतीय कार्रवाई पर निर्भर करेगी। आसिफ ने भारत के हमला करने पर जवाबी हमला करने की भी धमकी ती।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी प्रतिक्रिया के बारे में कोई संदेह नहीं होना चाहिए।’’ मगर “भारत को समझदारी दिखानी होगी। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने से इनकार किया। ख्वाजा ने कहा कि जमीनी स्तर पर इसका कोई सबूत नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘मैं पाकिस्तान की प्रतिक्रिया के बारे में अटकलें नहीं लगाना चाहता, लेकिन यह भारतीय कार्रवाई से बड़ी होगी।’

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …