Breaking News

टेक्सास ने प्रवासियों को बाहर करने की योजना पर ट्रंप का समर्थन किया; उठाए महत्वपूर्ण कदम।

ह्यूस्टन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रवासियों को देश से बाहर करने की योजना के समर्थन में टेक्सास ने अमेरिकी-मेक्सिको सीमा के पास राज्य सरकार के स्वामित्व वाली 1400 एकड़ खेती की जमीन को इस्तेमाल के लिए देने की पेशकश की है। ‘टेक्सास लैंड कमिश्नर’ डॉन बकिंघम ने ट्रंप को लिखे एक पत्र में होमलैंड सुरक्षा विभाग और आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) सहित संघीय एजेंसियों के साथ सहयोग में मदद करने की बात कही। उन्होंने स्टैर काउंटी में स्थित संपत्ति को ‘हिंसक अपराधियों’ को हिरासत और देश से निकालने से पहले यहां रखने के लिए इसके एक स्थल के रूप में इस्तेमाल करने की पेशकश की।

यह भी जानें

बकिंघम ने खेती की जमीन पर दीवार के निर्माण कार्य का विरोध करने के लिए अपने पूर्ववर्ती की आलोचना की और आरोप लगाया कि इस कदम से आपराधिक गिरोहों के बीच हिंसा और प्रवासियों के शोषण को बढ़ावा मिला। टेक्सास ने दीवार की लिए योजना सहित सीमा सुरक्षा प्रयासों को मजबूत बनाने के लिए पिछले महीने जमीन अधिग्रहित की थी।

इरादे साफ कर चुके हैं ट्रंप

ट्रंप आव्रजन संबंधी राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने के अपने इरादे जगजाहिर कर चुके हैं। इस कदम से लाखों लोगों को देश से निकालने के मानवीय और तार्किक निहितार्थों के बारे में समर्थकों के बीच चिंताएं बढ़ गई हैं। टेक्सास ने जहां ट्रंप की आव्रजन नीतियों का समर्थन किया तो वहीं अन्य राज्यों में इस फैसले के प्रति रोष बढ़ रहा है। बकिंघम के समर्थन प्रस्ताव के साथ ही लॉस एंजिलिस ने प्रवासियों की रक्षा करने और संघीय आव्रजन अधिकारियों के साथ स्थानीय सहयोग को सीमित करने के लिए एक अध्यादेश पारित किया है।

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …