Breaking News

शीतल पहाड़ियों में विंटर सूट पहने सुनील शेट्टी ने किलर लुक में दिखाई दिए

‘मोहरा’, ‘बॉर्डर’ और ‘धड़कन’ जैसी हिट फिल्में देने वाले एक्टर सुनील शेट्टी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में छाए रहते हैं। कभी अपने लुक्स को लेकर तो कभी अपने फिटनेस को लेकर सुनील शेट्टी फैंस का दिल जीतते रहते हैं। 62 साल की उम्र में भी सुनील शेट्टी गजब के फिट नजर आते हैं। हालांकि अब इस फिटनेस का उनको फायदा भी मिलने वाला है। वो फायदा ये कि अब इस उम्र में भी एक्टर अपने एक्शन से लोगों के होश उड़ाने आ रहे हैं।

सुनील शेट्टी आ रहे एक्शन हीरो बनकर 

जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने। लंबे समय बाद सुनील शेट्टी एक बार फिर एक्शन हीरो बनकर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं, वो भी बड़े-बड़े स्टंट्स के साथ। इस बात की जानकरी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी है। इतना ही नहीं सुनील ने अपनी आगामी फिल्म का एलान करते हुए इस फिल्म से अपना पहला लुक भी शेयर किया है, जिसमें वो किलर दिख रहे हैं। सुनील शेट्टी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह बर्फीली पहाड़ियों में व्हाइट विंटर सूट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं उनके आसपास बड़े-बड़े पहाड़ बर्फ से ढके हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अन्ना बर्फ में बैठे काला चश्मा लगाए पोज देते हुए दिख रहे हैं। इस लुक में सुनील शेट्टी काफी डैशिंग दिख रहे हैं। 62 की उम्र में भी उनकी गजब की फिटनेस देख लोग हैरान हो रहे हैं। वहीं सुनील शेट्टी ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- ‘लायंसगेट इंडिया के साथ एक एक्साइटिंग अपकमिंग प्रोजेक्ट से मेरा पहला लुक। ‘एक्शन’ में वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’ अब अन्ना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं।

 

सुनील शेट्टी के बारे में

इसके अलावा सुनील और भी कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। वे ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ फिर से नजर आने वाले हैं।  इसके अलावा वे ‘वेलकम टू द जंगल फिल्म में भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में इनके अलावा  रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी,अक्षय कुमार, संजय दत्त, अरशद वारसी, परेश रावल और तुषार कपूर जैसे कलाकार मौजूद हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज होने वाली है।

About GE-Live

Check Also

‘बप्पा बुलाते हैं तो आना ही पड़ता है’, खराब तबीयत के बावजूद गणपति दर्शन के लिए पहुंचे जितेंद्र

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र गणपति उत्सव के मौके पर पुणे पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान …