Breaking News

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जनपद शाखाओं का किया पुनर्गठन:-अरुणा शुक्ला

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जनपद शाखाओं का किया पुनर्गठन
विकास शुक्ला को प्रयागराज  एवं कृष्ण कुमार को गाजीपुर जनपद शाखा का अध्यक्ष बनाया गया :अरुणा शुक्ला  (महामंत्री)
लखनऊ 21 अप्रैल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने आज लखनऊ में महामंत्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के परामर्श से  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपद शाखा प्रयागराज एवं गाज़ीपुर का पुनर्गठन किया है। खाद्य एवं रसद विभाग मे विपणन  निरीक्षक के पद पर  कार्यरत  विकास शुक्ला को जनपद शाखा प्रयागराज का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है, जबकि कृष्ण कुमार को   गाजीपुर जनपद शाखा का अध्यक्ष बनाया गया है।
यह जानकारी लखनऊ में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की महामंत्री अरुणा शुक्ला ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दिया है।उन्होंने कहा है कि जनपद शाखा प्रयागराज एवम् गाजीपुर के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से संयुक्त परिषद के अध्यक्ष  द्वारा यह निर्णय लिया गया है। विकास शुक्ला एवं कृष्ण कुमार को मनोनीत अध्यक्ष पद की बधाई देते हुए महामंत्री अरुणा शुक्ला ने आशा व्यक्त किया है परिषद के संगठन को मजबूत करने में दोनों पदाधिकारी अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि आगामी तीन माह में जनपद शाखा की कार्यकारिणी का गठन कर केंद्रीय कार्य समिति के पदाधिकारियों को अवगत कराने का उत्तरदायित्व जनपद शाखा प्रयागराज एवं गाजीपुर के मनोनीत अध्यक्ष को सौंपी गई है।  वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे ने आश्वस्त किया है कि वाराणसी एवं प्रयागराज मंडल में शीघ्र ही संयुक्त परिषद की प्रेसवार्ता होगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जे एन तिवारी, महामंत्री अरुणा शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे सहित परिषद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। अरूणा शुक्ला ने यह भी अवगत कराया है कि शीघ्र ही वाराणसी एवं जौनपुर की जनपद इकाई का भी पुनर्गठन किया जाएगा।
अरुणा शुक्ला  (महामंत्री)

About NewsDesk

Check Also

अमेठी में SP का देर रात औचक निरीक्षण, नई पुलिस लाइन में व्यवस्थाओं को परखा

अमेठी: पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बुधवार देर रात गौरीगंज स्थित नवीन पुलिस लाइन का …