दुनियाभर के देश हर साल 22 अप्रैल को अर्थ डे या पृथ्वी दिवस मनाते हैं. पृथ्वी और इसके वातावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. भारत समेत लगभग 195 से ज्यादा देश पृथ्वी दिवस मनाते हैं. पृथ्वी के महत्व को समझते हुए और इसके संरक्षण के लिए पूरे विश्व के लोगों ने एक दिन का चुनाव किया जिसे अब विश्व पृथ्वी दिवस के नाम से जाना जाता है.

क्या है इस साल के अर्थ डे 2024 (Earth Day 2024) का थीम
ऐसे में इस साल का थीम है “इन्वेस्ट इन अवर प्लैनेट” (Invest In Our Planet). इसके साथ ही विश्व पृथ्वी दिवस का यह 54वां आयोजन होगा.
क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस?
22 अप्रैल को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस (World Earth Day 2024) का मुख्य उद्देश्य लोगों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट कर पर्यावरण संरक्षण हेतु अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित करना है, ताकि इस ग्रह को नुकसान पहुंचाने वाली मानव गतिविधियों को कम किया जा सके.

पृथ्वी दिवस का इतिहास
अर्थ डे को मनाने की शुरुआत 1970 में हुई थी. सबसे पहले गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर इस दिन की शुरुआत की थी. एक साल पहले 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव की वजह से त्रासदी हो गई थी. इस हादसे में कई लोग आहत हुए और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का फैसला किया. इसके बाद नेल्सन के आह्वान पर 22 अप्रैल को लगभग दो करोड़ लोगों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में हिस्सा लिया था.
(Global Express media Group)
Global Express Live