Breaking News

साउथ की एक्ट्रेस ने ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड डेब्यू से कमाए 114 करोड़, अब इस तरह जी रही हैं अपनी जिंदगी।

कई यादगार किरदार निभाने वाली मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस आसिन थोट्टुमकल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। जब भी कोई उनका नाम सुनता है तो उन्हें एक्ट्रेस का मुस्कुराता और सादगी से भरा चेहरा याद आ जाता है। बॉलीवुड सुपरस्टार्स के साथ काम करने से पहले आसिन साउथ सिनेमा में अपने स्टारडम का सिक्का चला चुकी थीं और वह अपनी पहली ही बॉलीवुड फिल्म से इंडस्ट्री में छा गई थीं। उन्हें आमिर खान, सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ हिंदी फिल्मों में बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस हर किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। ब्लॉकबस्टर डेब्यू के बाद दो फिल्मों में लीड रोल प्ले करने के बाद ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कह दिया।

साउथ के बाद बॉलीवुड में मचाई धूम

‘रेडी’ में सलमान खान, ‘खिलाड़ी 786’ में अक्षय कुमार की एक्ट्रेस बन स्क्रीन पर आग लगा चुकीं आसिन थोट्टुमकल ने बॉलीवुड में एंट्री करते ही अपनी पहली फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। उन्होंने साउथ में सुपरहिट होने के बाद हिंदी सिनेमा में कदम रख धूम मचा दी। उनकी पहली ही फिल्म मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ थी, जिसमें उन्होंने कल्पना शेट्टी का किरदार निभाया था। 2008 में आई ‘गजिनी’ से आसिन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गईं। ये उनकी ही तमिल फिल्म ‘गजिनी’ की हिंदी रीमेक थी। उसके बाद असिन ने अक्षय कुमार, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन के साथ काम किया।

 

12 साल पहले इंडस्ट्री को कहा अलविदा

असिन ने कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का सुनहरा मौका मिला। माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी करने के बाद आसिन थोट्टुमकल ने इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया। उनकी आखिरी फिल्म साल 2012 में अभिषेक बच्चन के साथ आई थी, जिसका नाम ‘बोल बच्चन’ था। इस फिल्म में अजय देवगन भी थे। शादी के बाद से ही असिन फिल्मी दुनिया से दूर हैं। वह अपनी बेटी अरिन और पति के साथ अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हैं।

‘गजिनी 2’ का हुआ एलान

16 साल से दर्शक इस फिल्म के दूसरे भाग का इंतजार कर रहे थे। पिंकविला में मुर्गदास ने बताया था कि ‘गजिनी 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं सुपरस्टार सूर्या ने भी इस बारे में बात की थी, लेकिन अभी तक रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

 

About GE-Live

Check Also

‘जाना तो है ही, मैं आज हूं, कल नहीं’, नाना पाटेकर की गोवा में कही बातों ने खींचा ध्यान

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी बेबाक बातों और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। …