हाईकोर्ट के आदेश पर रायबरेली के एसपी अभिषेक अग्रवाल पर युवक की फर्जी गिरफ्तारी कराने के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।
डीजीपी प्रशांत कुमार के आदेश पर एडीजी जोन लखनऊ ने वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने युवक की मां गोमती मिश्रा की याचिका पर सुनवाई के दौरान एसआईटी बनाकर एसपी पर लगे आरोप की जांच करके दो माह में रिपोर्ट मांगी है।
बता दें कि गोमती मिश्रा ने याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि एमबीए शिक्षित उनके बेटे अलख मिश्रा को चोरी के फर्जी केस में सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया गया, क्योंकि उसने एसपी को टैक्सी देने से मना कर दिया था।
Global Express Live