Breaking News

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बिजनौर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन: वरिष्ठ पत्रकार अशोक मधुप बोले – अब पत्रकारिता बन चुकी है एक जोखिम भरा पेशा – बिजनौर समाचार

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश की बिजनौर शाखा ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर वी के गार्डन में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार अशोक मधुप ने वर्तमान पत्रकारिता की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पत्रकारों से जनपद के विकास के लिए सत्ता से सवाल करने का आग्रह किया।

 

वरिष्ठ पत्रकार सूर्यमणि रघुवंशी ने पत्रकारों को निडर होकर जनता के मुद्दों को उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 2026 में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होंगे। जी मीडिया दिल्ली के शहबाज अहमद ने पत्रकारों को टेक्नोलॉजी के युग में समय के साथ चलने की सलाह दी।

कार्यक्रम में एसडीएम सदर अरविंद कुमार सिंह, सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ, पूर्व एसपी संसार सिंह और चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्वच्छ और स्वस्थ पत्रकारिता पर जोर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने पत्रकारिता को समाज का आईना बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने की। संचालन यूनियन के महामंत्री वसीम अख्तर और अध्यापक आसिफ गयूर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार संजीव शर्मा, मरगूब रहमानी, कांग्रेसी नेता वसीम अकरम एडवोकेट और शहर काजी माजिद अली समेत कई पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

About GE-Live

Check Also

गोंडा में शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की समस्याएं, 69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के आईकार्ड जारी करने की मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग …