सुपरस्टार गोविंदा और संजय दत्त, दोनों का नाम एक दौर में बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल रहा है. हालांकि अब गोविंदा सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं तो वहीं संजय विलेन अवतार से हर किसी को हैरान कर रहे हैं. गोविंदा और संजय दत्त ने अपनी एक्टिंग से तगड़ी फैन फॉलोविंग बनाई है, वहीं दोनों स्टार्स ने खूब दौलत भी कमाई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोविंदा और संजय दत्त में किसके पास ज्यादा पैसा है?
गोविंदा की नेटवर्थ और प्रॉपर्टी
गोविंदा अपनी एक फिल्म के लिए 6 करोड़ तक चार्ज करते हैं. ब्रांड एडोर्समेंट से भी वो करोड़ों की कमाई करते हैं. इसके अलावा उन्होंने रियल इस्टेट में भी काफी पैसे इनवेस्ट किए हैं. महंगी गाड़ियों और आलीशान बंगलों के साथ सुपरस्टार एक लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीते हैं. उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 170 करोड़ रुपए है.
गोविंदा के घर और प्रॉपर्टी:
-
मुंबई के जुहू में शानदार बंगला (कीमत लगभग 16 करोड़ रुपए)।
-
रुइया पार्क में एक बंगला।
-
कोलकाता, लखनऊ और रायगढ़ में भी घर।
-
मड आइलैंड में एक घर, जहां अक्सर फिल्मों की शूटिंग होती है।
गोविंदा का कार कलेक्शन:
-
मर्सिडीज-बेंज GLC (64 लाख रुपए)
-
हुंडई क्रेटा (15 लाख रुपए)
-
टोयोटा फॉर्च्यूनर (34 लाख रुपए)
-
मर्सिडीज C220D (43 लाख रुपए)
संजय दत्त की नेटवर्थ और प्रॉपर्टी
संजय दत्त भी दौलत और लग्जरी के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं. उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 295 करोड़ रुपए है, जो गोविंदा से कहीं ज्यादा है.
संजय दत्त के घर और प्रॉपर्टी:
-
मुंबई के पाली हिल्स में 40 करोड़ रुपए का आलीशान बंगला।
-
दुबई में महलनुमा घर।
-
दो प्रोडक्शन हाउस – संजय दत्त प्रोडक्शंस और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स।
-
कई कंपनियों और ब्रांड्स में करोड़ों की इनवेस्टमेंट।
संजय दत्त का कार और बाइक कलेक्शन:
-
रोल्स-रॉयस घोस्ट (6.95–7.95 करोड़ रुपए)
-
लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी (2.99 करोड़ रुपए)
-
ऑडी R8 (2.72 करोड़ रुपए)
-
फेरारी 599 GTB (1.3 करोड़ रुपए)
-
ऑडी Q7 (99.81 लाख रुपए)
-
हार्ले-डेविडसन फैट बॉय (25.68 लाख रुपए)
-
डुकाटी मल्टीस्ट्राडा (21.48–31.48 लाख रुपए)
कुल मिलाकर, नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल के मामले में संजय दत्त, गोविंदा से आगे हैं।
Global Express Live