इटावा जिले में चौबिया थाना क्षेत्र के मूंज रमपुरा गांव में खेत जोतने के विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी मौके से बंदूक लहराते हुए फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। साथ ही, घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।
रमपुरा मूंज निवासी राजवीर उर्फ पंचू (30) पुत्र वीरेंद्र सिंह शुक्रवार दोपहर एक बजे खेत जोतने की जानकारी पर फर्दपुरा की पुलिया से खेतों की तरफ जा रहा था। उसके साथ दिव्यांग भाई भूरे सिंह भी था। राजवीर जैसे ही पुलिया से उतरकर अपने खेतों की तरफ चला।
Global Express Live