Breaking News

रिंकू सिंह हुए एशिया कप से बाहर! शुभमन गिल का भी टीम से कटना लगभग तय, जानें लेटेस्ट अपडेट

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय स्क्वाड (Asia Cup India Squad Announcement Date) की घोषणा 19 अगस्त को होनी है. इस दौरान टीम इंडिया का एलान प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए किया जाएगा. चूंकि एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, इसलिए भारतीय स्क्वाड में किसे जगह मिलेगी और किसे बाहर होना पड़ेगा, यह चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है. अब टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन को लेकर रिंकू सिंह को बाहर किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

शुभमन गिल का चयन मुश्किल

कहा जा रहा है कि भारतीय टी20 टीम के टॉप-5 में बदलाव किए बिना शुभमन गिल के लिए जगह बनाना आसान नहीं है. हालांकि, गिल टेस्ट कप्तान हैं और IPL में भी कप्तानी करते हैं, ऐसे में उन्हें बाहर बैठाना मुश्किल माना जा रहा है. ऐसे में संभावना है कि रिंकू सिंह को टीम से बाहर किया जा सकता है, क्योंकि टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का महत्व उनसे ज्यादा है. वहीं यशस्वी जायसवाल जैसे नाम भी चयन की दौड़ में बने हुए हैं.

अगर रिंकू सिंह टीम से बाहर होते हैं तो चयनकर्ताओं को शिवम दुबे और नितीश कुमार रेड्डी जैसे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर्स पर विचार करना पड़ सकता है. इसके अलावा रिंकू की जगह दूसरे विकेटकीपर के तौर पर जितेश शर्मा को भी फिनिशर के रूप में आज़माया जा सकता है.

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …