Breaking News

ईरान में तबाही मचाकर लौटे B-2 बॉम्बर्स, ट्रंप का आया हैरान करने वाला बयान – जानिए किसे कहा धन्यवाद?

 

US Strikes on Iran Nuclear Sites: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर रविवार  को किए गए हवाई हमलों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा है और अमेरिका की सेना ने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया है.

ट्रंप ने अपने बयान में कहा,  “ईरान के परमाणु स्थलों को जो नुकसान हुआ है, वह ऐतिहासिक है. हमले सटीक और बेहद प्रभावशाली थे. हमारी सेना ने जबरदस्त कौशल दिखाया. थैंक्यू!”

ईरान के खिलाफ एयर स्ट्राइक के बाद क्या बोले ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ एयर स्ट्राइक के बाद कहा कि अमेरिका का उद्देश्य ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को पूरी तरह खत्म करना और आतंक को बढ़ावा देने वाले सबसे खतरनाक देश को परमाणु हथियार बनाने से रोकना था. ट्रंप ने कहा,  “आज रात के हमले को मैं एक शानदार सैन्य सफलता कहूंगा. ईरान की प्रमुख परमाणु साइट्स को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है. अब समय है शांति का.”

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को साफ चेतावनी दी कि अगर अब कोई हरकत करता है तो अमेरिका की प्रतिक्रिया इससे कहीं ज्यादा घातक होगी. उन्होंने कहा, “अब ईरान के पास सिर्फ दो रास्ते हैं- या तो शांति, या फिर बर्बादी और अगर वह बर्बादी चुनता है तो तबाही की वह तस्वीर भयानक होगी.”

ट्रंप ने किया पुरानी घटनाओं का जिक्र

अपने संबोधन में ट्रंप ने ईरान द्वारा इतिहास में किए गए हमलों की याद भी दिलाई. उन्होंने कहा, “ईरान पिछले 40 सालों से अमेरिका को मौत और इजरायल को मौत के नारे लगाता रहा है. उनके बमों ने हमारे सैनिकों को नुकसान पहुंचाया है. कासिम सुलेमानी जैसे जनरल ने सैकड़ों लोगों को मारा. अब यह और नहीं चलेगा.”

ईरान में अभी भी कई ठिकाने बाकी हैं: ट्रंप

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका के पास ईरान के और भी ठिकानों की जानकारी है. उन्होंने कहा, “आज का हमला अब तक का सबसे कठिन और शायद सबसे विनाशकारी भी था, लेकिन अभी कई और टारगेट बाकी हैं.”

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …