Breaking News

कानपुर में 24 घंटे में तापमान 4 डिग्री लुढ़का: उमस भरी गर्मी से मिली राहत, आज हल्की बारिश के आसार – Kanpur News

मौसम का मिजाज बदला, बादलों ने घेरा आसमान

कानपुर में सोमवार से मौसम ने करवट ले ली और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह घटकर 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तापमान में आई इस 4 डिग्री की गिरावट से उमस से परेशान लोगों ने राहत महसूस की।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय के अनुसार शाम के समय ठंडी हवाएं चलीं और मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकलकर पार्कों और सड़कों पर घूमते नजर आए। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

नमी का स्तर अधिकतम 82 प्रतिशत और न्यूनतम 55 प्रतिशत रहा, जबकि हवा 7 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिम दिशा में बहती रही। बीते 24 घंटे में बारिश का कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ।

20 सितंबर तक बादलों का डेरा
भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 से 20 सितंबर तक कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी, खासकर शाम के समय बारिश की उम्मीद ज्यादा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है, जिससे उमस में कमी आएगी और मौसम और भी सुहाना होगा।

शाम के समय महसूस होगी ठंडक
डॉ. पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में शाम का मौसम सामान्य से ठंडा रहेगा और हल्की बूंदाबांदी की संभावना अधिक बनी हुई है।

About GE-Live

Check Also

गोंडा में शिक्षक संघ ने उठाईं शिक्षकों की समस्याएं, 69000 और 12460 भर्ती के शिक्षकों के आईकार्ड जारी करने की मांग

गोंडा: उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग …