Breaking News

रील्स की ‘आग’ या दहेज का ‘भस्मासुर’… निक्की हत्याकांड में सामने आया नया खुलासा, 3 साल पहले ही रिश्ता जुड़ा था।

ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस पूछताछ में सभी ने हत्या में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। समय बीतने के साथ इस मामले की कई परतें खुल रही हैं। यह मामला सिर्फ दहेज तक सीमित नहीं था, बल्कि निक्की का पति विपिन उसके इंस्टा रील्स और ब्यूटी पार्लर खोलने की जिद को लेकर भी झगड़ता था। पुलिस जांच में सामने आया कि तीन साल पहले निक्की और उसकी बहन कंचन ने घर पर ही बुटीक और ब्यूटी पार्लर शुरू किया था। तभी से विवाद चल रहा था।

‘रील विवाद के कारण नहीं हुई हत्या’
निक्की और उसकी बहन कंचन, दोनों की शादी साल 2016 में ग्रेटर नोएडा के सिरसा में भाटी परिवार में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। विपिन ने निक्की से कहा था कि उनके परिवार में इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करना और पार्लर चलाना मना है। हालांकि निक्की के पिता ने इस दावे से इनकार किया है कि उनकी बेटी की हत्या रील विवाद के कारण हुई।

‘विपिन ने 36 लाख रुपये की मांग की’
एक और खुलासा यह हुआ कि निक्की ने विपिन को दूसरी युवती के साथ पकड़ा था, जिसने बाद में उस पर शारीरिक शोषण का केस दर्ज कराया। दहेज में स्कॉर्पियो एसयूवी, रॉयल एनफील्ड, नकद और सोना देने के बावजूद विपिन ने 36 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की थी।

‘पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते हैं’
आरोपी पति विपिन ने पुलिस से कहा कि उसने निक्की को नहीं मारा, बल्कि वह खुद मरी है। उसने कहा, “मुझे इस घटना का कोई पछतावा नहीं है। पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते हैं, यह सामान्य बात है।”

निक्की और कंचन दोनों सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं। वे ‘मेकओवर बाय कंचन’ नाम से इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल चलाती थीं। दोनों रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालती थीं। बताया जा रहा है कि पिछले 10–15 दिनों से विपिन और निक्की आपस में बातचीत नहीं कर रहे थे और एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रह रहे थे। विपिन ने निक्की को रील पोस्ट करने से मना किया था। निक्की को आग लगाए जाने से थोड़ी देर पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

About GE-Live

Check Also

CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया, मंदिर में आस्था जताना ही काफी: मद्रास हाई कोर्ट

मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु के आगमिक मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर महत्वपूर्ण …