Breaking News

“RCB vs CSK Dream11 Team: कप्तान चुनें विराट कोहली या सैम करन? जानें बेस्ट 11 प्लेयर्स की परफेक्ट फैंटेसी टीम”

RCB vs CSK Dream11 Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों बड़ी टीमें हैं। यही वजह है कि RCB vs CSK मुकाबले की गिनती IPL के सबसे बड़े मुकाबलों में होती हैं। हालांकि, इस बार मैच को लेकर कुछ ज्यादा उत्साह नहीं हैं क्योंकि 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। CSK ने अब तक 10 मैच खेले हैं और वह 4 पाइंट के साथ 10वें पायदान पर है। आज के मैच में भले ही चेन्नई के सामने पाने के लिए कुछ ज्यादा नहीं है लेकिन वह RCB के समीकरण बिगाड़ सकती है। फिलहाल RCB 10 मैचों में 7 जीत के बाद पाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। अगर आज रजत पाटीदार की टीम जीत हासिल करने में कामयाब हो जाती है, तो टीम के कुल 16 पाइंट हो जाएंगे और प्लेऑफ में जगह बनाना लगभग तय हो जाएगा।

RCB vs CSK मैच में सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी होंगी। कोहली का बल्ला इस सीजन जमकर बोल रहा है। उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में 443 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस 5वें स्थान पर हैं। कोहली के अलावा RCB के लिए देवदत्त पडिक्कल भी अच्छा कर रहे हैं। पडिक्कल पिछली दो पारियों में दो अर्द्धशतक जड़ चुके हैं। आरसीबी के फैंस को कप्तान रजत पाटीदार से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

चेन्नई की बल्लेबाजी इस सीजन बेहद खराब रही है। ऐसे में धोनी के बल्लेबाजों की जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, कृणाल पंड्या और सुयश शर्मा जैसे गेंदबाजों के सामने आज कड़ी परीक्षा होगी। आयुष म्हात्रे, सैम करन, डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे से ज्यादा उम्मीदें होगी। वहीं, आखिरी के ओवर्स में धोनी की तूफानी बल्लेबाजी की संभावना होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल,

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा/विजय शंकर, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद

RCB vs CSK ड्रीम11 प्रिडिक्शन

  • विकेटकीपर: फिल साल्ट, एमएस धोनी
  • बल्लेबाज: विराट कोहली (कप्तान), रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल, डेवाल्ड ब्रेविस
  • ऑलराउंडर: क्रुणाल पंड्या, रवींद्र जडेजा, सैम करन (उपकप्तान)
  • गेंदबाज: जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार

About GE-Live

Check Also

यशस्वी जायसवाल रणजी टीम से बाहर, KKR के अंगकृष रघुवंशी को मिला मौका; मुंबई के स्क्वॉड में दो बदलाव

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के आगामी मुकाबले से पहले मुंबई की टीम में बदलाव किए गए …