Breaking News

अहंकार में डूबा रावण भस्म: राम बोले- तीनों लोकों में रहेगा इस महासंग्राम का स्मरण

 

साकेत नगर में धू-धू कर जलता रावण।

परेड रामलीला सोसाइटी की ओर से बीते 2 अक्टूबर से चल रही 148वीं रामलीला मंचन में शनिवार को राम-रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। अहंकार के मद में चूर रावण तरह-तरह की शक्तियों से भरपूर बाणों का नारायण स्वरूप भगवान राम पर प्रयोग करता है, लेकिन अंत में बुराई प

.

प्रभु राम के हाथों त्रिलोक स्वामी रावण का वध होते ही भीषण युद्ध के साक्षी देवता आकाश से पुष्पवर्षा कर जयघोष का शंखनाद करते है। और कुछ ही पलों में मैदान में अट्‌टाहस कर रहा 80 फीट का बुराई स्वरूपी रावण जलकर खाक हो जाता है। रावण का सर्वनाश होते ही मैदान में मौजूद हजारों की भीड़ जय-जय श्री राम के गगनभेदी नारे लगाने लगती है।

परेड रामलीला मैदान में जलता रावण का पुतला

रावण बोला- या तो सर्वनाश होगा, या तीनों लोकों पर विजय

मेघनाद के वध के बाद विजयादशमी के मौके पर परेड रामलीला मैदान में अंहकारी रावण युद्ध के महासंग्राम पर जाने के लिए निकलता है। क्रोधित रावण सेना को उत्साहित करते हुए कहता है कि आज आर पार का युद्ध होगा, या तो राक्षस जाति का सर्वनाश होगा, या फिर तीनों लोकों में राक्षस जाति की पताका फहराएगी।

कुछ ही पलों में दोनों सेनाएं आमने सामने आती है, भीषण युद्ध होता है, जिसमें कई सैनिक मारे जाते है, युद्ध के दौरान रावण वानर सैनिकों को चीरता हुआ आगे बढ़ता है। इस दौरान मर्यादा पुरूषोत्तम इंद्र के रथ पर सवार होकर आते हैं।

जेके मंदिर में रावण दहन

आज कोई निर्णय हो जाएगा, पापी कर्माें का फल पाएगा

दोनों ओर से किए जा रहे बाणों के वार एक के बाद विफल होते जाते है, घंटो चले युद्ध के दौरान प्रभु श्री राम कई बार रावण के सिर को धड़ से अलग-थलग करते है, लेकिन रावण को कोई फर्क नहीं पड़ता जिससे देवता भी चिंतित हो जाते है। जिसके बाद विभीषण प्रभु राम को रावण की नाभि में अमृत होने की बात बताते है, प्रभु राम के रावण की नाभि में वार करते ही रावण का अंत हो जाता है।

एक तरफ लक्ष्मण एक तरफ सीता…

गोविंद नगर रामलीला में रावण वध से पहले भगवान राम की वनवासी रूप में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नंदलाल चौराहे शुरू हुई और चावाला मार्केट, गोविंद नगर मुख्य बाजार से होते हुए रामलीला मैदान के पास पहुंची। 2 किलोमीटर की शोभायात्रा में ढोल नगाड़े व बैंड बाजे के साथ भगवान राम की भी झांकी निकली। राम जी की निकली सवारी… सजा दो घर को गुलशन सा मेरे भगवान आए है… समेत अन्य गीतों पर भक्त झूमते नजर आए। शोभायात्रा निकलने के दौरान लोग वाहन रोक-रोक कर मनमोहक नजारे को कैमरों में कैद करते दिखे।

शहर भर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर हुआ रावण वध

शहर भर में चल रही करीब दो दर्जन से अधिक स्थानों पर चल रही रामलीला मंचन में रावण वध हुआ। शहर के गोविंद नगर में 80 फीट के रावण का रिमोट से दहन किया गया। वहीं रेलबाजार में 75 फीट के रावण का दहन, मोतीझील व शास्त्री नगर में 50 फीट, जेके मंदिर, स्वरूप नगर, कृष्णा नगर, लाल बंगला, समेत अन्य स्थानों पर रावण का दहन किया गया।

About GE-Live

Check Also

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शराब से भरे दो लावारिस बैग बरामद, RPF ने 132 टेट्रा पैक किए जब्त

Gorakhpur News: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अपराध आसूचना शाखा की …