Breaking News

“जाजपुर में चोरों ने देवी दुर्गा के 10 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चुराए”

 

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक दुर्गा पूजा पंडाल से चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण चुरा लिए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कोरेई थाना क्षेत्र के बरुंदेई मंदिर में शनिवार तड़के यह घटना हुई।

पुलिस के अनुसार, जब पुजारी और पूजा समिति के सदस्य तड़के करीब तीन बजे मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि आभूषण गायब थे और मंदिर का मुख्य द्वार खुला हुआ था।
कोरेई पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब दो बजे की चोरी हुई।

शिकायत के अनुसार, चोरों ने देवी दुर्गा और अन्य देवताओं के मुकुट, हार, त्रिशूल, झुमके जैसे सोने और चांदी के आभूषण चुरा लिए हैं।
पुलिस ने इस घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी और चोरी के बाद फिलहाल अनुष्ठान रोक दिया गया है।

About GE-Live

Check Also

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, PUC से लेकर हॉटस्पॉट तक कसेगी निगरानी

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए केंद्र और स्थानीय एजेंसियां कई …