Breaking News

जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, क्या ‘RRR’ का रिकॉर्ड टूटेगा?

Ranveer Singh की फिल्म धुरंधर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने जा रही है। भारत में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म का पहला पार्ट धुरंधर: द रिवेंज अब Japan में रिलीज के लिए तैयार है।

निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म 10 जुलाई 2026 को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही फिल्म का जापानी पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें दर्शकों को फिल्म की हाई-एनर्जी एक्शन और ड्रामा का अनुभव कराने का दावा किया गया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या धुरंधर जापान में RRR का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? निर्देशक S. S. Rajamouli की फिल्म RRR अब तक जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी हुई है। इस फिल्म ने वहां करीब 2.42 बिलियन येन (लगभग 136 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया था, जिसे पार करना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

इसके अलावा Dangal, Pathaan, Laapataa Ladies और Salaar जैसी फिल्मों ने भी जापान में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, इन फिल्मों का कलेक्शन RRR के मुकाबले काफी कम रहा।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि धुरंधर की सफलता काफी हद तक इसकी कहानी, एक्शन और जापानी दर्शकों से कनेक्ट पर निर्भर करेगी। अगर फिल्म को वहां पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है, तो यह नए रिकॉर्ड बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकती है।

फिलहाल सभी की नजरें 10 जुलाई पर टिकी हैं, जब यह साफ हो पाएगा कि धुरंधर जापान में कितना बड़ा धमाका कर पाती है।

About GE-Live

Check Also

“ये बहुत हैंडसम है…”: Ranbir Kapoor ने Aditya Roy Kapur संग फोटो से किया मजाकिया इनकार, वीडियो वायरल

बॉलीवुड सितारे Ranbir Kapoor और Aditya Roy Kapur हाल ही में मुंबई के एक इवेंट …