Breaking News

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ रच सकती है इतिहास, ओपनिंग डे पर 200 करोड़ क्लब में एंट्री का अनुमान

Ranveer Singh की मच-अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जबकि 18 मार्च को इसके प्रीमियर शो आयोजित किए जाएंगे।

फिल्म को लेकर क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रीमियर शो के लिए भी एडवांस बुकिंग तेज़ी से हो रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है।

एडवांस बुकिंग ट्रेंड्स के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म पेड प्रीमियर समेत ओपनिंग डे पर दुनियाभर में करीब 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। बताया जा रहा है कि फिल्म की इंटरनेशनल प्री-सेल्स पहले ही लगभग 50 करोड़ रुपये के ग्रॉस आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि इसमें भारत में पहले दिन की पूरी एडवांस बुकिंग अभी शामिल नहीं है, क्योंकि घरेलू स्तर पर फुल स्केल बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है।

मौजूदा रुझानों के अनुसार, सिर्फ भारत में ही पेड प्रीमियर से फिल्म करीब 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है। इंटरनेशनल प्री-सेल्स को जोड़ने पर प्रीमियर से पहले ही दुनिया भर में कुल कलेक्शन लगभग 50 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

रिलीज के पहले दिन भारत में फिल्म से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के ग्रॉस कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है। इस तरह घरेलू ओपनिंग डे का कुल कलेक्शन लगभग 150 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।

ओवरसीज मार्केट की बात करें तो नॉर्थ अमेरिका समेत कई देशों में एडवांस बुकिंग को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार से फिल्म पहले दिन करीब 50 करोड़ रुपये या उससे अधिक की कमाई कर सकती है। अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं तो यह फिल्म ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है और हिंदी सिनेमा के लिए एक नया रिकॉर्ड बना सकती है।

हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसे एक बड़ी चुनौती Ustaad Bhagat Singh से मिल सकती है, जो खासकर तेलुगु राज्यों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या ‘धुरंधर 2’ रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल सेंचुरी लगाने में कामयाब हो पाएगी या नहीं।

About GE-Live

Check Also

‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद में Sanjay Dutt ने मांगी माफी, महिला आयोग के सामने पेश हुए

कन्नड़ फिल्म KD – The Devil के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर उठे …