लखनऊ के 110 पार्षदों द्वारा उनके क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए “ग्लोबल एक्सप्रेस” अपनी टीम के साथ एक अभियान चलाने जा रही है।
राजा बाज़ार वार्ड के निरीक्षण अभियान के पहले पार्षद राहुल मिश्रा,

लखनऊ: राजा बाज़ार वार्ड नंबर 107 के युवा पार्षद राहुल मिश्रा भाजपा के टिकट पर पहली बार राजा बाज़ार वार्ड से खड़े हुए और जीत दर्ज की सपा के दो बार के पार्षद को हरा कर एक युवा ने जीत दर्ज की। यह एक सराहनीय कार्य है, इस जीत से प्रतीत होता है कि राहुल मिश्रा राजा बाज़ार वार्ड के क्षेत्र वासियों से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर करने और क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पहले से ही वचन बद्ध थे और उस पर बिना पार्षदी के कार्य भी कर रहे थे। क्षेत्र वासियों के दिलों में उतर जाने के बाद राहुल सही समय का इंतजार भी कर रहे थे और वह समय 2023 के मई माह में आ गया और राहुल मिश्रा क्षेत्र वासियों का आशीर्वाद लेकर पार्षदी में खड़े हो गए।

राहुल मिश्रा का अपने क्षेत्र में विकास का सपना और क्षेत्रवासियों का राहुल मिश्रा को अपने वार्ड राजा बाज़ार में पार्षद के रूप में देखने का सपना रंग लाया इसीलिए 13 मई 2023 को राहुल मिश्रा विजय घोषित कर दिए गए। पूरे राजा बाज़ार में खुशी की लहर दौड़ गई क्षेत्र के लोगों का कहना था कि राहुल मिश्रा के साथ-साथ यह हमारी भी जीत है और हमारे स्वाभिमान की भी जीत हुई है। आज लगभग एक वर्ष हो रहा है राहुल मिश्रा पार्षद के रथ पर बैठकर विकास के पथ पर दौड़े चले जा रहे हैं। पार्षद का कहना है कि हमारे विकास के रथ में यदि वार्षिक बजट के और घोड़े बांध दिए जाते तो हम और तेज दौड़ते।

राहुल मिश्रा बहुत सुंदर वाणी बोलते हैं और स्वभाव से भी बहुत सुशील हैं । ग्लोबल एक्सप्रेस की टीम ने उनसे बातों बातों में पूछा कि आपकी भाषा शैली और कार्यशैली को देखते हुए आपकी इच्छा शैली का विकराल रूप दिखाई देता है। वह सदा हुआ जवाब देते हैं कि वक्त से ज्यादा और वक्त से पहले कुछ नहीं होता! मगर कोशिशें को जारी रखना चाहिए। और सेवा के लिए जो भी जहां भी मौक़ा मिलेगा हम पीछे नहीं हटेंगे।
“ग्लोबल एक्सप्रेस” टीम द्वारा ली गई राजा बाज़ार वार्ड के सम्मानित लोगों की राय।

बहुत अच्छे पार्षद हैं हर समाज के लोगों की मदद करते हैं। विकास का दूसरा नाम राहुल मिश्रा है |:-वकील अहमद

पार्षद जी ने क्षेत्र में विकास कार्य बहुत कराए हैं। रमजान एवं ईद के मौके पर मस्जिद के आस पास पूरी साफ सफाई का भी ध्यान रखा।
वर्तमान में कूड़ा आदि ना हो इसका बहुत ज़्यादा ध्यान भी रखते हैं।
:-आसिफ उस्मान उर्फ सलमान (मुतववली-मदीना मस्जिद राईन चौक तरकारी मंडी लखनऊ)

मोहल्ले में पानी की टंकी लगवाई आर.सी.सी रोड बनवाई और भी बहुत काम करें हैं। हम और हमारे क्षेत्र वासी पार्षद जी के विकास कार्यों की सराहना करते हैं।
:-आशू

पार्षद जी नेक और शरीफ इंसान हैं, हर एक के सुख दुःख
में हमेशा साथ रहते हैं।
:-सैय्यद अली रज़ा

Global Express Live