Breaking News

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल का रुख रफह पर हमले को लेकर स्पष्ट है..।

Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच बीते छह महीनों से जंग जारी है। जंग के थमने के तो नहीं बल्कि इसके और ज्यादा व्यापक होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी गाजा के रफह शहर में हमला तेज करने का संकल्प लिया है। नेतन्याहू ने बार-बार कहा है कि इजराइल को रफह में जमीनी करना चाहिए क्योंकि यह गाजा में हमास का आखिरी गढ़ है।

‘जरूरी है रफह का अभियान’ 

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में कहा कि जीत के लिए रफह का अभियान आवश्यक है। उन्होंने ज्यादा जानकारी दिए बगैर कहा, ‘‘यह होगा। इसकी एक तारीख तय है।’’ उनका यह बयान तब आया है जब इजराइली वार्ताकार काहिरा में हमास के साथ संघर्ष विराम समझौते के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों पर चर्चा कर रहे हैं।

इजराइल के रुख से सहमत नहीं अमेरिका 

अमेरिका इजराइल के इस रुख से सहमत नहीं है और और यही कारण है कि दोनों देशों के बीच संबंधों में कड़वाहट भी देखने को मिल रही है। अमेरिका समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस अभियान का विरोध करते हुए कहा है कि वहां शरण लिए हुए तकरीबन 14 लाख नागरिकों की जान खतरे में पड़ जाएगी। इससे इतर इजराइल का कहना है कि उसके पास नागरिकों की रक्षा की पूरी योजना है।

‘हम रुकने वाले नहीं’

गौर करने वाली बात यह भी है कि, इजराइली सेना की तरफ से कहा गया है कि उसने गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनुस से अपने सैनिक वापस बुलाया है। खान यूनुस में हमास के लड़ाकों के खिलाफ जमीनी हमले के अपने चरण को पूरा कर लिया है जिसके बाद सैनिकों को वापस बुलाया गया है। इस बीच इजराइल के रक्षा अधिकारियों ने कहा कि सैनिकों को खान यूनुस से बुलाकर एकत्रित किया जा रहा है क्योंकि सेना हमास के आखिरी गढ़ रफह में घुसने की तैयारी कर रही है। सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने कहा था, “गाजा में जंग जारी है और हम अभी रुकने नहीं वाले हैं।”

About GE-Live

Check Also

PTI के लॉन्ग मार्च से पहले पंजाब में धारा 144, आतंकी हमले की आशंका

पाकिस्तान में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रस्तावित लॉन्ग मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर …